पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अलग चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया था. अब उन्होंने साफ कर दिया है कि बंगाल चुनाव में 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. उन्होंने (Humayun Kabir’s new party) ये भी दावा किया उनकी पार्टी और एआईएमआईएम के बीच गठबंधन हो सकता है.
हुमायूं कबीर ने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ उनकी बातचीत चल रही है. आने वाले दिनों में ओवैसी की AIMIM और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) से गठबंधन हो सकता है. कबीर ने ममता बनर्जी पर मुस्लिमों को धोखा देने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाले होंगे.
इसे भी पढ़ें – ‘तानाशाही के खिलाफ जारी रहेगी जंग’, कांग्रेस स्थापना दिवस पर खरगे का हुंकार- ‘बचाएंगे देश का जल-जंगल-जमीन’

