कुरुक्षेत्र : जिला कुरुक्षेत्र की पांच लड़कियों ने फरीदाबाद में हुई राज्य स्तरीय कीक बॉक्सिंग लीग में मेडल जीते हैं। इन पांच लड़कियों में से चार लड़कियों ने गोल्ड मेडल जीते हैं और एक (state level kick boxing league) लड़की ने सिल्वर मेडल जीता है। अब यह चारों गोल्ड मेडलिस्ट लड़कियां नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
बता दें कि नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक होगी। इन लड़कियों ने पूरे प्रदेश में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह लड़कियां कुरुक्षेत्र की स्टील मैन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा की ज्योति को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, पीएम मोदी ने की तारीफ
स्टील मेन अमनदीप सिंह ने कहा कि वह कुरुक्षेत्र में एक एकेडमी चलते हैं और उस एकेडमी में लड़के लड़कियां दोनों को प्रशिक्षण देते हैं। उनकी एकडेमी की बहुत सारी लड़कियों व लड़कों ने मेडल जीते हैं। इसलिए वह युवाओं से अपील करते हैं कि अगर नशा करना है तो खेलों का नशा करो।
state level kick boxing league – मेडल जीत कर आई लड़कियों ने कहा कि वह फरीदाबाद में कीक बॉक्सिंग लीग खेलने के लिए गई थी। उन्होंने कहा कि कंपटीशन बहुत ज्यादा मुश्किल था, क्योंकि पूरे हरियाणा से वहां पर बॉक्सर आए हुए थे और उनके साथ उनकी फाइट थी जिसमें उन्होंने मेडल जीता है और अब वह नेशनल स्तर पर खेलने के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगें।

