कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता. बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी वादियां, झीलों में तैरती शिकारा और ठंडी हवा का एहसास हर टूरिस्ट को अपनी ओर खींच लेता है. हर साल लाखों सैलानी (be a smart tourist) कश्मीर घूमने का सपना लेकर वहां पहुंचते हैं, लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं होने की वजह से खूबसूरत ट्रिप उम्मीद से कहीं ज्यादा महंगी पड़ जाती है.
इसलिए अगर आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी ट्रिप खूबसूरत यादों के साथ-साथ बजट में भी रहे, तो कुछ जरूरी बातों को जानना बेहद जरूरी है. इस ट्रैवल गाइड में हम आपको बताएंगे वे आम गलतियां, जिनसे बचकर आप कश्मीर की सैर का पूरा मजा ले सकते हैं और आपकी जेब भी खाली होने से बची रहेगी.
कई लोग कश्मीर जाने से पहले होटल की बुकिंग नहीं करते हैं. जो सबसे बड़ी गलती है. ऐसा करने से आपको डबल प्राइज तक चुकाने पड़ सकते हैं. वहीं, सीजन में तो होटल वाले अपने रेट काफी हाई कर देते हैं. ऐसे में कश्मीर जाने से पहले ही अपना पैकेज बुक कर लें.
कश्मीर में टैक्सी चार्ज जगह और सीजन के हिसाब से बदलते रहते हैं. अगर आप पहले रेट तय नहीं करते, तो कई बार जरूरत से ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं. टैक्सी लेने से पहले रेट जरूर पूछें और पॉसिबल हो तो पूरे दिन या पूरे ट्रिप के लिए फिक्स रेट तय कर लें.
be a smart tourist – पश्मीना शॉल, ड्राई फ्रूट्स, केसर और हैंडीक्राफ्ट्स कश्मीर की पहचान हैं, लेकिन टूरिस्ट इलाकों में इनके दाम अक्सर ज्यादा बताए जाते हैं. बिना मोलभाव किए खरीदारी करना जेब पर भारी पड़ सकता है. थोड़ा मोलभाव करना यहां आम बात है, इससे अच्छी खासी बचत हो सकती है.

