मुंबई बीएमसी चुनाव के लिए महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, बीएमसी की कुल 227 सीटों में से बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच (game of seat sharing in Mahayuti) करीब 200 सीटों पर सहमति बन गई है जबकि 27 सीटों पर मंथन जारी है. एक दो दिन में इसको लेकर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.
वहीं, अजित पवार की ‘एंट्री’ पर अभी सस्पेंस है. मतलब अजित पवार से अब तक सीट बंटवारे को लेकर फैसला नहीं हुआ है. सूत्रों के अनुसार, बीजेपी उन्हें मुंबई में सीमित (लगभग 10-14) सीटें देने के पक्ष में है, जबकि अजित पवार अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं. मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि 200 सीटों पर बीएमसी में बातचीत फिक्स हो गई है.
इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति का दबदबा, 288 में से 215 सीटों पर ऐतिहासिक जीत
उन्होंने कहा कि 27 सीटों पर बातचीत चल रही है. महायुति मजबूत है. बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और यह 30 दिसंबर तक चलेगी. वोटिंग 15 जनवरी 2026 को होगी. मुंबई के बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीट है, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है. पिछली बार भाजपा ने 84 सीट से मेयर बना सकती थी लेकिन 83 सीट वाली शिवसेना को भाजपा ने मौका दिया.
game of seat sharing in Mahayuti – बता दें कि मुंबई बीएमसी चुनावों में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन कर 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा था कि आने वाले बीएमसी चुनाव में हमने 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. बीजेपी और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ रही है. आने वाले समय में मुंबई का मेयर हमारा होगा, मराठी होगा.

