भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे नितिन नबीन ने पटना में जबरदस्त हुंकार भरी. उन्होंने कहा कि केरल से लेकर बंगाल तक हर जगह भगवा (Nitin Nabin welcomed in Patna) लहराएगा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा.
नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता सजा देगी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राहुल गांधी को इस तरीके से भगाया कि वह जर्मनी चले गए. उनकी तरह टाइम पास नहीं करना है. पश्चिम बंगाल और केरल में भी जीत हासिल करनी है. नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करते हैं. जर्मनी की जमीन पर जाकर देश को गाली दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – विकसित बिहार का रोडमैप तैयार, इन 15 प्रमुख बिंदुओं पर हो रहा काम
नितिन नबीन ने कहा कि ऐसे लोगों को चोट देने का वक्त आ गया है. चुनाव हारते हैं तो विदेश घूमने चले जाते हैं. अपने अभिनंदन समारोह के दौरान नितिन नबीन ने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत और परिश्रम करना होगा. 2025-30 का बिहार निश्चित रूप से विकास के वो मायने लिखने वाला है, जिसमें बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार और निवेश के अवसर होंगे.
Nitin Nabin welcomed in Patna – इससे पहले नितिन नबीन का भव्य रोड शो हुआ. एयरपोर्ट से मिलर स्कूल ग्राउंड तक करीब छह किलोमीटर का रोड शो था. उनके स्वागत के लिए हाथी, घोड़े, ऊंट का इंतजाम किया गया था. जगह-जगह पर उनके समर्थक उनका स्वागत करते हुए दिखे. उनके स्वागत के लिए महिलाओं की संख्या भी खूब थी.

