सुकमा : नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. यह कार्रवाई नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों और उनके सप्लाई नेटवर्क (naxalites ordinance factory demolished) पर बड़ा हमला है. घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाके में छिपाकर संचालित की जा रही इस फैक्ट्री से हथियार, विस्फोटक सामग्री और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरणों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है.
naxalites ordinance factory demolished – सुकमा जिले में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत यह बड़ी सफलता 21 दिसंबर 2025 को मिली. G/F कंपनी 150वीं बटालियन सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल सुकमा की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम मीनागट्टा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. अभियान के दौरान टीम को जंगल के भीतर पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पता चला. सुरक्षाबलों ने त्वरित घेराबंदी कर फैक्ट्री को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया.
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हथियार और विस्फोटक का बड़ा जखीरा
-
- 8 सिंगल शॉट राइफल
-
- 12 बोर के 15 कारतूस
-
- 5 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
-
- 30 मीटर कॉर्डेक्स वायर
-
- 30 मीटर सेफ्टी फ्यूज
-
- 02 किलोग्राम पीईके विस्फोटक
-
- 01 किलोग्राम एएनएफओ विस्फोटक
-
- 10 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट
-
- 08 वायरलेस वीएचएफ सेट
-
- हथियार बनाने की मशीनें
-
- नक्सली वर्दी और वर्दी निर्माण सामग्री

