न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में शनिवार (21 दिसंबर) को सिख समुदाय द्वारा निकाले जा रहे नगर कीर्तन के दौरान तनाव पैदा हो गया. कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए नगर (sikh nagar kirtan in new zealand) कीर्तन का रास्ता रोक दियाजिसके बाद माहौल खराब हो गया, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. वहीं अब इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है.
सीएम मान ने इस मामले मेंकेंद्र सरकार से दखल देने और पूरे मामले को भारत में न्यूजीलैंड के एंबेसडर के सामने उठाने की मांग की है. सीएम का कहना है कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड एक विकसित देश है और इस प्रकार की घटना वहां पहले कभी नहीं देखी गई.
sikh nagar kirtan in new zealand – मुख्यमंत्री मान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वो न्यूजीलैंड सरकार से बात करें और इस मामले पर कड़ा संदेश भेजें. उन्होंने ये भी कहा कि दुनिया भर में एंटी-इमिग्रेशन भावना फैल रही है और हमारे नागरिक शांति और सद्भाव की मिसाल हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के लोग न्यूजीलैंड के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं और उनके खिलाफ इस तरह के प्रदर्शनों से पूरे समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचता है.

