मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किया गया है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से कहा गया कि यात्रा शुरू करने से पहले पंजीकरण के साथ ही आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है. इसके लिए सभी श्रद्धालुओं को आरएफआईडी यात्रा कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. कार्ड (new guidelines for devotees) मिलने के बाद श्रद्धालुओं को 10 घंटे के भीतर अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू करनी होगी. इसके अलावा श्रद्धालुओं को 24 घंटे के भीतर अपनी यात्रा पूरी करनी होगी. यात्रा पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को 24 घंटे के भीतर आधार शिविर कटड़ा वापस आना होगा. ये नए नियम श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं.
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा लागू किए नियमों के मुताबिक, श्रद्धालुओं को आरएफआईडी यात्रा कार्ड लेना आवश्यक है. वहीं इससे पहले मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू करने के लिए आरएफआईडी यात्रा कार्ड की वैलिडिटी 12 घंटे रखी गई थी, जिसमें अब बदलाव किया गया है. पहले श्रद्धालु 12 घंटे के भीतर कभी भी अपनी यात्रा शुरू कर सकते थे. वहीं यात्रा पूरी करने की कोई भी समय सीमा निर्धारित नहीं थी.
new guidelines for devotees – दरअसल, नव वर्ष के अवसर पर मां वैष्णो देवी की यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी शुरु हो गई है. माना जा रहा है कि नव वर्ष आरंभ होने से करीब तीन-चार दिन पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ सकती है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह से भीड़भाड़ वाले दिनों में श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी की (Mata Vaishno Devi) यात्रा सुरक्षित बनाए रखने के लिए अभी से इंतजाम किए जा रहे हैं.

