झारखंड में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती और रेप जैसे मामले बेहद आम हो गए हैं. ऐसे ही एक मामला रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी की दुकान में करोड़ों रुपए की डकैती डालकर पांच बदमाश फरार हो गया. बदमाशों ने पहले (film robbery in Jharkhand) तो दुकान में मौजूद मालिक सहित सभी कर्मचारियों को बंदूक के दम पर धमकाया और फिर सोना-चांदी के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए.
इसे भी पढ़ें – रांची रेलवे स्टेशन पर वर्दी दागदार! सेना के जवान ने ट्रेन में युवती के साथ की दरिंदगी; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में स्थित विजय ज्वेलर्स नाम की दुकान पर शनिवार रात पांच नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंच थे. अंदर घुसते ही बदमाशों ने पहले तो हथियार के दम पर दुकान में मौजूद मालिक और अन्य कर्मचारियों को धमकाया और फिर डेढ़ किलो सोना, करीब 1 क्विंटल चांदी के आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गए. डकैती की इस घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया
इसे भी पढ़ें – थैले में बेटे का शव ले जाने पर भाजपा ने सरकार को घेरा, कार्रवाई की मांग
film robbery in Jharkhand – पूरी लूट कांड की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रूपया बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, विजय ज्वेलर्स पर बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे थे. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने सारे कैमरे तोड़ दिए थे. जिससे उनकी कारतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद न हो गए. इसके बाद उन्होंने महज 10 मिनट में पूरी दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ली. लूट के बाद सभी आरोपी वहां से पैदल ही फरार हो गए.

