Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » स्टारडम, पैसा, तकनीक और डिमांड… 25 सालों में ऐसे बदलता गया भारतीय सिनेमा

    स्टारडम, पैसा, तकनीक और डिमांड… 25 सालों में ऐसे बदलता गया भारतीय सिनेमा

    December 19, 2025 मनोरंजन 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सिनेमा की दुनिया में जितने बदलाव पिछले 25 सालों में आए, उतने शायद पहले कभी नहीं देखे गए. 21वीं सदी के शुरुआती सालों में फिल्मों का बजट बेहद कम हुआ करता था, सेट छोटे थे, सितारों के पास अपनी कोई वैनिटी वैन नहीं थी, न वीएफएक्स का इस्तेमाल होता था और न ही मल्टिप्लेक्स थे. इन कमियों के बाद भी लोग (stardom money) सितारों के दीवाने थे और फिल्में देखा करते थे. वहां से साल 2025 तक के सफर के दौरान सिनेमा की दुनिया पूरी तरह बदल गई.

    तकनीक ने कहानी कहने के अंदाज को क्रांतिकारी बना दिया. बजट बढ़ने से कल्पना को पर लग गए. कभी 50 करोड़ के बजट से हल्ला मच जाता था और आज भारतीय फिल्में 4000 करोड़ (रामायण) तक के बजट के साथ बनाई जा रही हैं. मल्टीप्लेक्स और ओटीटी ने कमाई का जरिया बढ़ा दिया और बंबईया सिनेमा में रीजनल कहानियों ने अपना वर्चस्व कायम कर दिया है. तो आइये, समझते हैं कि पिछले 25 सालों में भारतीय सिनेमा ने अपना चोला कैसे बदला है और अब ये किस मुकाम पर खड़ा है.

    21वीं सदी की दहलीज पर भारतीय सिनेमा ने कदम रखा तो माहौल पूरी तरह से जश्न का था. इस समय लोग मास एंटरटेनमेंट, बड़े परदे पर पेश किया गया शानदार रोमांस और आंखों को सुकून देने वाले बड़े सेट के दीवाने थे. ये वो दौर था जब फिल्में ज़्यादातर सिंगल स्क्रीन थिएटरों को ध्यान में रखकर बनाई जाती थीं, जहां ‘सीटी मार’ सीन और इमोशनल ड्रामा सबसे ज्यादा मायने रखता था. भारत में सिंगल स्क्रीन थिएटरों से मल्टीप्लेक्स कल्चर की शुरुआत इसी दौर में हुई. डॉल्बी डिजिटल साउंड का इस्तेमाल बढ़ा.

    stardom money – साल 2001 में आई सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि उस समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर इतिहास रच दिया. इस फिल्म ने लगभग 77 करोड़ (भारत में) कमाए. संजय लीला भंसाली, करण जौहर और यशराज फिल्म्स द्वारा बनाई गईं देवदास, कभी खुशी कभी गम और वीर जारा जैसी फिल्मों ने रोमांस को नया मुकाम दिया. ये ऐसा समय था जब कहानी किंग नहीं थी, बल्कि किंग थे इमोशन और पैसा वसूल एक्शन.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!

    अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड

    10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ से क्लैश के कारण बदली तारीख

    बड़े पर्दे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई फिल्म का बड़ा ऐलान

    आदित्य धर की फिल्म में न रणवीर, न अर्जुन रामपाल! इस अभिनेता को लाने के लिए निर्देशक ने अड़ाई टांग

    पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! ‘धुरंधर’ के शोर में भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में कमाए इतने करोड़

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.