WhatsApp तो भले ही आप सालों से चला रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप कॉल के जरिए आपकी लोकेशन भी ट्रैक की जा सकती है? चौंक गए, लेकिन ये सच है. कोई आपके साथ ऐसा न कर पाए, व्हाट्सऐप ने इसका भी बंदोबस्त किया हुआ है, लेकिन बहुत से लोगों को ऐप में मिलने वाले इस काम के फीचर की सही जानकारी तक नहीं है. ये फीचर बाय डिफॉल्ट बंद होता है, लेकिन इसे ऑन होना चाहिए जिससे कि सिक्योरिटी बनी रहे, हम आज (avoid location tracking) आपको बताएंगे कि कौन सा है वो फीचर जो कॉल के जरिए आपकी लोकेशन को ट्रैक होने से बचा सकता है.
इसे भी पढ़ें – Samsung और Apple का रिकॉर्ड इंपोर्ट! ₹1.21 लाख करोड़ का सामान मंगाया
WhatsApp Call पर बात करते वक्त कॉल के जरिए आपकी लोकेशन को कोई भी हैकर या स्कैमर ट्रैक न कर पाए, इसलिए जरूरी है कि आप व्हाट्सऐप के Protect IP Address in Calls फीचर को ऑन रखें. अगर आप नहीं जानते हैं कि इस फीचर को किस तरह से ऑन करना है तो आइए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स में पूरा तरीका समझाते हैं.
इसे भी पढ़ें – स्मार्टफोन खरीदते समय RAM की दुविधा? 4-6-8 या 12GB, कौन सा आपके लिए बेस्ट है?
avoid location tracking – सबसे पहले व्हाट्सऐप ओपन कीजिए, इसके बाद आपको साइड में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा. तीन डॉट्स पर टैप करने के बाद आप लोगों को ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा. सेटिंग्स में जाने के बाद प्राइवेसी ऑप्शन नजर आएगा, इसपर क्लिक करें. प्राइवेसी ऑप्शन में एडवांस विकल्प में जाएं, यहां आप लोगों को Protect IP Address in Calls फीचर मिल जाएगा जो बाय डिफॉल्ट बंद होगा. आप इस फीचर को यहां से ऑन कर व्हाट्सऐप अकाउंट की सिक्योरिटी को मजबूत कर सकते हैं.


