Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!
    • खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख
    • बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला
    • जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से आई दिल दहला देने वाली घटना
    • संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई
    • शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा
    • सोने की ‘रॉकेट’ रफ्तार और चांदी में भारी उछाल! क्या 2 लाख तक पहुंचेंगे सोने के दाम?
    • ट्रंप के एक फैसले ने पलट दिया गेम! ऐप स्टोर पर अचानक नंबर-1 बना ये AI ऐप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गजब थी अंग्रेजों की इंजीनियरिंग! नौगांव में 136 साल पुराना पुल आज भी MP-UP के बीच सेतु बना

    गजब थी अंग्रेजों की इंजीनियरिंग! नौगांव में 136 साल पुराना पुल आज भी MP-UP के बीच सेतु बना

    December 11, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    engineering of the British
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छतरपुर : छतरपुर जिले के नौगांव में अंग्रेजों द्वारा बसाई गई पुरानी छावनी आज भी ब्रिटिश हुकूमत की याद दिलाती है. इसे देखकर लोग दंग रह जाते है, उन्ही में से एक अंग्रेजी हुकूमत के दौरान का पुल आज (engineering of the British) भी चालू है. इस पुल से रोजाना हजारों वाहन निकलते हैं. 136 साल बाद भी ये पुल सीना ताने खड़ा है. जानकरों का कहना है “अंग्रेजों ने लोगों पर जुल्म तो बहुत किया लेकिन ब्रिटिश हुकूमत ने भ्रष्टाचार नहीं किया, जिसकी आज भी निशानियां मौजूद हैं.”

    नौगांव पर कब्जा करने अंग्रेजों ने चली चाल

    जैतपुर के महाराजा परीक्षित को हराने के लिए ब्रिटिश हुकूमत में कई बार योजनाएं बनाईं लेकिन सफल नहीं हो सके तो अंग्रेजी हुकूमत ने नौगांव डेरा डाल कर छावनी में तब्दील कर दिया. छतरपुर जिले के नौगांव की नींव 183 साल पहले अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 1842 में रखी गई थी. छतरपुर जिले का नौगाव पुरानी छावनी है. नौगांव केवल ईंट-पत्थरों का नगर नहीं है. यह एक ऐसा शहर है, जिसमें संघर्ष, योजना और सांस्कृतिक वैभव की झलक आज भी दिखाई देती है.

    ब्रिटिशकालीन पुल आज भी मजबूत

    ब्रिटिश शासन के समय नौगांव को बुंदेलखंड की धड़कन माना जाता था और आज भी इसकी गलियों में अतीत की कहानियां बसती हैं. प्रदेश में सबसे ज्यादा चौराहे वाला नगर भी कहा जाता है नौगांव. यहां आज भी ब्रिटिश काल की कई इमारतें और पुल मौजूद हैं. उन्हीं में से एक भड़ार नदी का पुल. इसे अंग्रेज हुकूमत के दौरान बनाया गया था, जो आज भी सीना ताने मजबूती से खड़ा है. नौगांव शहर से गुजरे रीवा-ग्वालियर नेशनल हाइवे के पुराने मार्ग पर यह पुराना ब्रिटिशकालीन पुल आज भी इस्तेमाल हो रहा है.

    साल 1889 में बना था भड़ार नदी पर पुल

    भड़ार नदी पर ये पुल 1889 में ठेकेदार राय साहब गंगाराम द्वारा बनवाया गया था. यह पुल भड़ार नदी पर लोहे के गार्डर, ईंट, चूना और पत्थरों से बना हुआ है. इस पुल से आज भी रोजाना करीब 5 हजार (engineering of the British) भारी मालवाहक, बसें, कार और बाइक गुजरती हैं, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत का पुल खड़ा हुआ है. नेशनल हाइवे 75 पर भड़ार नदी के पुल का निर्माण ब्रिटिश शासनकाल में इसलिए करवाया था जिससे झांसी से सतना, रीवा और नौगांव को जोड़ने का एकमात्र साधन था.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!

    बीमार बहू का वीडियो भेज ससुराल वाले मांगते रहे पैसे, शादी के महज 15 दिन बाद दुल्हन की संदिग्ध मौत

    MP में कल से नहीं होगी बसों की हड़ताल, सरकार से बातचीत के बाद ट्रांसपोटर्स का ऐलान

    कलयुगी पोते की करतूत : बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर

    बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- ‘दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार’

    महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.