उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ से कुख्यात ड्रग तस्कर नसरीन बानो उर्फ बादाम (उम्र करीब 45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. 50 हजार रुपये की इनामी नसरीन को मंगलवार देर रात ठाकुरगंज के (brown sugar factory exposed) फरीदीपुर इलाके से एसटीएफ की टीम ने अरेस्ट किया है. वह पिछले 6 साल से लखनऊ और बहराइच समेत आसपास के जिलों में ब्राउन शुगर की सबसे बड़े सप्लायर के रूप में काम कर रही थी.
एसटीएफ की पूछताछ में नसरीन ने सनसनीखेज खुलासा किया है. वह मणिपुर से क्रूड (कच्चा अफीम माल) मंगवाती थी. फिर खदरा स्थित अपने घर में ही उसे प्रोसेस करके उच्च क्वालिटी की ब्राउन शुगर तैयार करती थी. इसके बाद उसके गिरोह के सदस्य इसे लखनऊ, बहराइच, सीतापुर, हरदोई और बाराबंकी तक पहुंचाते थे. नसरीन का पति मोहम्मद काश अहमद उर्फ मुन्ना उर्फ रईस पहले ही किसी दूसरे मामले में जेल में है.
इसे भी पढ़ें – कानपुर कोर्ट में देर रात तक चली गवाही! न्यूयॉर्क में मौजूद गवाह ने ऑनलाइन दिया बयान, तकनीक का अनोखा इस्तेमाल
brown sugar factory exposed – पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी की कहानी 17 अक्टूबर से शुरू होती है. उस दिन बहराइच से एसटीएफ ने नसरीन के गिरोह के एक बड़े सदस्य को 3.440 किलोग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 3.5 करोड़) के साथ पकड़ा था. पूछताछ में उसने नसरीन बानो का पूरा नाम-पता उगल दिया. इसके बाद पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था.
मंगलवार को खुफिया सूचना मिली कि नसरीन ठाकुरगंज के फरीदीपुर में किसी रिश्तेदार के यहां छिपी है. एसटीएफ की लखनऊ फील्ड यूनिट ने महिला कांस्टेबल के साथ स्थानीय पुलिस की मदद से रेड की और उसे दबोच लिया. एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक नसरीन से पूछताछ जारी है. उसके फोन और बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है. उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उसके कई बड़े सप्लायर और खरीदार भी जाल में आएंगे.

