दिल्ली के पंडारा रोड इलाके से भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान हमला करने की घटना सामने आई है. पंडाल में बैठे लोगों पर ऊपर से नारियल, पत्थर और कांच के टुकड़े फेंके गए, जिसमें एक 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है. इस पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (religious procession attacked) ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
दिल्ली के पंडारा रोड स्थित A-125 में शनिवार शाम राधा रानी विवाह उत्सव का अंतिम दिन चल रहा था. एस.पी. मनी के घर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में रविवार को भजन-कीर्तन रखा गया था. शाम करीब 5 बजे जैसे ही दरबार शुरू हुआ, पंडाल के ऊपर से अचानक एक हरा नारियल आकर गिरा जो सीधे भजन गायक के हाथ पर लगा. उस वक्त पंडाल में सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे. ऐसा होने से पंडाल में अफरातफरी मच गई.
इसे भी पढ़ें – CM रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली का बखान: ‘दिल्ली महज एक शहर नहीं, बल्कि एक जीवंत सभ्यता है’
बताया जाता है कि इसके बाद करीब 5:30 से 5:45 के बीच हालात बिगड़ गए. कुछ ही देर में एक पत्थर का टुकड़ा पंडाल में आकर गिरा. लोग समझ पाते इससे पहले ऊपर से एक कांच के गिलास का टुकड़ा भी फेंका गया जो 60 वर्षीय मधु मनोचा के चेहरे पर जाकर लगा. इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं और पंडाल में खून फैल गया. उन्हें तुरंत अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
religious procession attacked – बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल के ठीक पीछे एक कंस्ट्रक्शन साइट है, जहां से पत्थर और कांच के टुकड़े फेंके जाने का आरोप है. पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले तीन मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।.साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है.

