केरल में 2017 को एक चलती कार में हुए मशहूर एक्ट्रेस के साथ रेप की घटना पर एर्नाकुलम डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट आज फैसला सुनाएगी. इस केस में एक्टर दिलीप मुख्य आरोपियों में से एक हैं. पहले आरोपी ‘पलसुर’ सुनी ने (south actress gangrape case) रेप और उसका वीडियो से रिकॉर्ड करने का आरोप है, जबकि एक्टर दिलीप को मुख्य सजिशकर्ता बताया गया है.
यह घटना तब हुई जब एक्ट्रेस एक फिल्म शूट के लिए त्रिशूर से कोच्चि जा रही थी. प्रॉसिक्यूशन का दावा है कि दिलीप ने इस पूरे रेप की साजिश रची थी, जिसमें पहले ही वो 84 दिन की जेल काट चुके हैं.
मामले की सुनवाई 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन इसे कई बार रोका गया. पीड़ित अभिनेत्री ने दो बार उच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया और केस की सुनवाई कर रहे दो स्पेशल प्रॉसिक्यूटर ने इस्तीफा दे दिया.
इसे भी पढ़ें – मालिक के खिलाफ FIR, 4 अरेस्ट, जांच कमेटी गठित… गोवा नाइट क्लब में हादसे पर CM का एक्शन
इसके अलावा कोविड-19 लॉकडाउन भी ट्रायल लंबा चलने की वजह बना. दोनों पक्षों ने तरह-तरह के आदेशों के खिलाफ अदालत में अपील भी की. अब करीब 8 साल इस मामले में कोर्ट फैसला सुनाने जा रहा है, जिसपर सभी की नजरें टिकी हैं. इसके मामले में दिलीप और सुनी समेत 9 आरोपी बनाए गए हैं.
south actress gangrape case – अदालत ने इस मामले में करीब 1700 दस्तावेज और 261 गवाहों का साक्ष्य लिया, जिनमें फिल्म जगत के कई नामचीन लोग शामिल थे. पूरी सुनवाई इन-कैमरा हुई, यानी मीडिया या आम जनता को इसमें शामिल नहीं होने दिया गया. केरल के इस चर्चित और लंबे मुकदमे का आज अंत होने जा रहा है, एर्नाकुलम प्रिंसिपल सेशन जज हनी एम. वर्गीसे आज फैसला सुनाएंगी.


