जमशेदपुरः ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसके समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. यह जानकारी ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रविन्द्र नाथ मुर्मू ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति समारोह में शामिल (Santhali language centenary celebrations) होकर संथाली साहित्यकारों को सम्मानित करेंगी.
जमशेदपुर में संथाली भाषा दिवस समारोह का समापन समारोह 29 दिसंबर को है. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. यह आयोजन जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह जाहेरथान परिसर भवन में होगा. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं.
इसे भी पढ़ें – झारखंड राजभवन का बदला नाम, अब कहलाएगा लोक भवन
आपको बता दें कि जाहेरथान कमेटी और ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के द्वारा 22वां संथाली भाषा दिवस मनाया जाएगा. 22 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक संथाली भाषा दिवस देश की राजधानी दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और झारखंड में मनाया जाएगा. संथाली के ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरा होने पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है.
Santhali language centenary celebrations – इधर, जमशेदपुर के पंचायत इलाका करनडीह में पहली बार राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है.राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के साथ अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.14 दिसंबर के बाद आयोजन स्थल और आसपास के इलाके की स्पेशल टीम निरीक्षण करेगी.

