आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता की सेवा करना केवल वादे करने तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर काम करके दिखाना है। हाल ही में विधायक धालीवाल ने अपने क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों में 68 करोड़ रुपये की लागत से 40 किलोमीटर लंबी सड़क (40 km long road) बनवाने की घोषणा की है। यह सड़क सेना (फौज), बीएसएफ और 70 गांवों के लोगों को सीधे लाभान्वित करेगी।
विधायक धालीवाल ने बताया कि यह सड़क परियोजना न केवल बुनियादी ढांचे के विकास का एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह लोगों की दशकों पुरानी मांग को भी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क से आसपास के 70 गांवों के निवासियों को आवागमन में आसानी होगी, चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिलेंगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बाढ़ के समय यह सड़क राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इसे भी पढ़ें – ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को मिली तेज़ी! मान सरकार का बड़ा कदम—नशामुक्ति मरीजों को मिलेगी फ्री स्किल ट्रेनिंग
40 km long road – धालीवाल ने अपने संबोधन में कहा, “70 सालों से लोग इस सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन पिछली सरकारों ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। आज आम आदमी पार्टी की सरकार ने न केवल इस मांग को सुना, बल्कि उसे साकार करने का काम भी शुरू कर दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की आप सरकार आम लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव कोशिश कर रही है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। विधायक ने यह भी बताया कि वे व्यक्तिगत रूप से हर विकास कार्य की निगरानी करते है और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते है।

