बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कैंपस में मंगलवार देर रात तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. मामूली सी बात पर शुरू हुए विवाद के बाद छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. इसके बाद कैंपस (situation worsened in BHU) में जमकर बवाल हुआ. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को तितर-बितर करने की कोशिश की, जबकि छात्रों ने घंटों तक पथराव किया. फिलहाल, कैंपस में शांति है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस और पीएसी जवानों को तैनात किया गया है.
दरअसल, विवाद छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच बहस से शुरू हुआ था. कैंपस में एक गाड़ी वाले ने राजाराम हॉस्टल में रहने वाले छात्र को टक्कर मार दी थी. उस छात्र के समर्थन में बिड़ला हॉस्टल के छात्र और कुछ अन्य छात्र विरोध करने लगे. छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड में जाकर एप्लीकेशन देने और अपनी बात रखने की कोशिश की, तभी दोनों तरफ से हुई बहसबाजी से स्थिति बिगड़ गई.
situation worsened in BHU – इस बीच देखते ही देखते तोड़फोड़ और पथराव शुरू हो गया. बिड़ला चौराहे से लेकर एलडी गेस्ट हाउस तक छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथों में रॉड-डंडे लिए छात्रों ने जमकर पथराव किया. इतना ही नहीं, छात्रों ने एलडी चौराहे पर सुरक्षाकर्मियों के लिए रखी कुर्सियों भी तोड़ दीं. सड़क किनारे पार्क हुए कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी भी सामने आ रही है. पुलिस की लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए हैं.

