Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!
    • खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख
    • बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला
    • जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से आई दिल दहला देने वाली घटना
    • संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई
    • शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा
    • सोने की ‘रॉकेट’ रफ्तार और चांदी में भारी उछाल! क्या 2 लाख तक पहुंचेंगे सोने के दाम?
    • ट्रंप के एक फैसले ने पलट दिया गेम! ऐप स्टोर पर अचानक नंबर-1 बना ये AI ऐप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चिराग पासवान ने किया बड़ा दावा! बिहार की सियासत में हलचल तेज, कांग्रेस ने भड़कते हुए किया पलटवार

    चिराग पासवान ने किया बड़ा दावा! बिहार की सियासत में हलचल तेज, कांग्रेस ने भड़कते हुए किया पलटवार

    December 1, 2025 बिहार 2 Mins Read
    stir in politics of Bihar
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने रविवार को बड़ा दावा किया कि विपक्षी महागठबंधन के कई विधायक (stir in politics of Bihar) सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संपर्क में हैं. वहीं, चिराग पासवान के इस बयान पर कांग्रेस ने उन पर पलटवार किया है.

    stir in politics of Bihar – चिराग पासवान ने यह टिप्पणी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में दी है. जिसमें उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया था कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में केवल छह सीटें जीतने वाली कांग्रेस के कम से कम चार विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जद (यू) के संपर्क में हैं. इस पर चिराग ने सीधे किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, “मैं किसी खास पार्टी के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन कई विपक्षी विधायक NDA के संपर्क में हैं. उन्हें लगता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में वे बेहतर तरीके से जनता की सेवा कर सकते हैं.”

    विपक्ष के प्रति लोगों का मोहभंग बढ़ रहा

    चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों का विपक्ष से भरोसा उठ रहा है, क्योंकि वह कुछ भी रचनात्मक नहीं करता और न ही सरकार को काम करने देता. उन्होंने कहा, “संसद के हर सत्र में यही देखने को मिलता है. 1 दिसंबर से शुरू होने वाला सत्र भी इससे अलग नहीं होगा. राज्य विधानसभा का सत्र भी शुरू होने वाला है. यहां भी विपक्ष हंगामा करने से बाज नहीं आएगा.”

    कांग्रेस ने किया दावे का खंडन

    कांग्रेस ने चिराग पासवान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “जब भी चुनाव होते हैं, ऐसी ही बातें उड़ने लगती हैं. 2020 में भी अफवाहें उड़ाई गईं, लेकिन हमारे सभी 19 विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे थे.” वहीं हाल में हुए विधानसभा चुनाव में NDA ने 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी. जबकि कांग्रेस अगुवाई वाली महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख

    राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल

    Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा

    विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता!

    Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी

    एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का ‘मामी-मौसी’ नेटवर्क

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.