Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने की 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, रायपुर में श्रीकुमार मेनन और पप्पू बंजारे को मिली कमान

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने की 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, रायपुर में श्रीकुमार मेनन और पप्पू बंजारे को मिली कमान

    November 29, 2025 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश के 41 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की. नई घोषणा के तहत रायपुर शहर की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद श्रीकुमार मेनन को और रायपुर ग्रामीण की कमान अनुभवी नेता राजेंद्र पप्पू बंजारे को सौंपी गई है. इसी सूची में एक बड़ा राजनीतिक (list of 41 district presidents) संदेश देते हुए पार्टी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को सुकमा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं दुर्ग शहर से पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और ग्रामीण जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी राकेश ठाकुर को दी गई है. यह सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदित की गई है.

    list of 41 district presidents – रायपुर शहर कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय रहे पूर्व पार्षद श्रीकुमार शंकर मेनन को शहर जिला अध्यक्ष बनाया गया है. मेनन का राजनीतिक सफर नगर निगम स्तर से शुरू हुआ, जहां उन्होंने वार्डों में जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए मजबूत पकड़ बनाई. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई.

    पप्पू बंजारे के हाथों ग्रामीण कांग्रेस की कमान

    रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता माने जाते हैं. बंजारे का राजनीतिक करियर ग्राम पंचायत से शुरू हुआ, जहां उन्होंने किसानों, मजदूरों और आदिवासी समुदाय के हितों को मजबूती से उठाया. वे ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के संगठन को मजबूत रखने, सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष करने और प्रशासन तक समस्याओं को पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं.

    कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा सुकमा जिला अध्यक्ष

    छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फेरबदल के बीच कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को सुकमा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी ने उन्हें यह अहम दायित्व देकर सुकमा में संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है.

    दुर्ग जिले में भी नए चेहरे—धीरज बाकलीवाल और राकेश ठाकुर को जिम्मेदारी

    दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष के रूप में पूर्व मेयर धीरज बाकलीवाल की नियुक्ति की गई है. वहीं दुर्ग ग्रामीण में एक बार फिर राकेश ठाकुर को कमान सौंपी गई है. दोनों नेताओं को क्षेत्र में संगठन सुदृढ़ करने के लिए प्रभावशाली चेहरा माना जाता है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भिलाई आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, कांग्रेसी नेता गिरफ्तार; महिला आरोपी अभी भी फरार।

    “एक भी आपत्ति हो तो करें सार्वजनिक!” अमित शाह के आरोपों पर भूपेश बघेल का करारा जवाब

    नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन के आखिरी दिन बड़ी जीत, 5 इनामी महिला नक्सलियों का सरेंडर!

    छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की बंगाल-असम चुनाव में एंट्री! बीजेपी ने सौंपी संगठन और मैनेजमेंट की बड़ी जिम्मेदारी

    KITG 2026 Hockey Semifinals: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल में, अब खिताबी जंग के करीब

    Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.