वजन बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है. लेकिन कुछ लोगों में वजन सबसे पहले जांघों पर आने लगता है और धीरे-धीरे वहां चर्बी जमनी शुरु हो जाती है. ये समस्या खासतौर पर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है. ये न सिर्फ पैरों की कोर मसल्स को प्रभावित करता है बल्कि कई हेल्थ समस्याओं का भी कारण (reducing thigh fat) बनता है. जांघ में ज्यादा चर्बी बढ़ने से चलने-फिरने में भारीपन, थकान और कभी-कभी दर्द भी महसूस हो सकता है.
जांघों में चर्बी जमने के पीछे कई कारण होते हैं जैसे हार्मोनल बदलाव, बढ़ती उम्र, लंबे समय तक बैठ कर काम करना, गलत खान-पान, कम फिजिकल एक्टिविटी. अगर आप भी जांघों के फैट से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे कि इसका कारण क्या हैं और इसे कम कैसे किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें – बैली फैट को कहें अलविदा! अलाया फर्नीचरवाला ने शेयर किया अपना खास फिटनेस सीक्रेट
फैट घटाने का सबसे असरदार तरीका है बैलेंस डाइट इसके लिए लिए आप रोज अपने भोजन में हल्का कैलोरी डेफिलिट रखना होगा, जिसमें लगभग 500 से 700 कैलोरी कम होनी चाहिए. इसके अलावा अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करें, जिसमें मछली, अंडे, दाल, पनीर एड करे सकती हैं. इसके अलावा हेल्दी फैट एड करें, जिसके लिए ओलिव ऑयल, एवोकाडो और नट्स एक बेहकरीन ऑप्शन है. फाइबर और कार्ब्स का भी पूरा ध्यान रखें. सबसे जरूरी ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.
reducing thigh fat – हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग भी जांघों की चर्बी को कम करने का एक असरदार तरीका है. ये कैलोरी को बर्न करने में काफी हदतक मदद करता है. इसके लिए आप 40 सेकंड जम्प स्क्वैट, 20 सेकंड रेस्ट, 40 सेकंड माउंटेन क्लाइंबर, फिर 20 सेकंड रेस्ट, 40 सेकंड हाई नी, फिर से 20 सेकंड रेस्ट. ये एक्सरासइज आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं.

