दुर्ग : ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में अक्सर लोग अपनी मूल पूंजी भी गंवा बैठते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ दुर्ग जिले में. यहां रेलवे में काम करने वाले फोर्थ ग्रेड कर्मचारी (गैंगमैन) ने ने अपने ही विभाग में (mastermind of fraud) काम करने वाले 40 से ज्यादा लोगों को करोड़ों का चूना लगा दिया.
पीड़ित कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उनको शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया. कर्मचारी जब उसकी लालच में फंस गए तो आरोपी ने करीब 40 लाखों से करोड़ों रुपए ले लिए. लोगों ने जब मुनाफा देने की बात कही तो आरोपी उनको टहलाने लगा. और एक दिन तो आरोप अपनी पत्नी के साथ फरार भी हो गया. निवेश के नाम पर ठगे गए लोग अब आरोपी रेलवे कर्मचारी राहुल कुमार की तलाश कर रहे हैं.
mastermind of fraud – एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि डोंगरगढ़ से बिलासपुर रूट तक काम करने वाले कई रेलकर्मियों से आरोपी ने करोड़ों की ठगी की है. रकम हाथ में आते ही राहुल अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया है. एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि निवेशकों की शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) व 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

