Elon Musk ने यूजर्स के लिए प्राइवेसी फोक्स्ड मैसेजिंग सर्विस X Chat को लॉन्च कर दिया है. एलन मस्क की ये नई सर्विस पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp और Arattai को टक्कर दे सकती है. X पर मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ये सर्विस नए फीचर्स के साथ शुरू की गई है. इसमें आप लोगों (Elon Musk’s new Brahmastra) को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, अलग से मैसेजिंग इनबॉक्स और एडवांस्ड मैसेज कंट्रोल जैसे खास फीचर्स मिलेंगे.
Elon Musk’s new Brahmastra – X पर Elon Musk ने नए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लॉन्च की जानकारी दी है, मस्क पिछले कुछ समय से X पर मैसेजिंग का एक ज्यादा सुरक्षित तरीका लाने पर फोकस कर रहे थे. उन्होंने लिखा, X ने एन्क्रिप्टेड मैसेज, ऑडियो/वीडियो कॉल और फाइल ट्रांसफर के साथ एक नए कम्युनिकेशन को रोलआउट किया है. एलन मस्क ने इस बात का भी संकेत दिया कि X Money भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा जिसका उद्देश्य X को everything app बनाना है.
X Chat Features
-
- एक्स चैट को प्राइवेसी पर फोकस सिक्योर मैसेजिंग के एक नए तरीके के रूप में पेश किया गया है. मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सभी चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी, जिसमें फाइल शेयरिंग भी शामिल है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई भी मैसेज को एक्सेस नहीं कर पाएगा.
-
- इसके अलावा, एलन मस्क की नई मैसेजिंग सर्विस यूजर्स को मैसेज भेजने के बाद एडिट करने, डिलीट करने और गायब (डिसअपीयर) करने की सुविधा देगा. डिसअपीयर होने वाले मैसेज की सुविधा व्हाट्सएप के गायब होने वाले मैसेज की तरह ही है, जहां यूजर्स टाइमर सेट कर सकते हैं कि चैट कब अपने आप डिलीट हो सकती है.
-
- इसके अलावा, एक्स चैट में कोई विज्ञापन नहीं होने और यूजर डेटा की ट्रैकिंग नहीं होने का वादा किया गया है. इसका मतलब कि आपका डेटा इस नई सर्विस के साथ बिल्कुल सुरक्षित रहेगा.

