एस.एस राजामौली का अपनी फिल्मों के लिए हमेशा से ही ऐसा विजन रहा है, जो दर्शकों की सोच से कहीं ज्यादा है. यही वजह है कि उनकी फिल्मों ने हर किसी को काफी इम्प्रेस किया है. साथ ही उनकी अगली और नई फिल्म वाराणसी हर तरफ चर्चा में बनी है. राजामौली की पिक्चर का बजट 1000 करोड़ नहीं, बल्कि 1300 करोड़ पहुंच गया है. लेकिन फिल्म को 2027 में ही रिलीज किया जाएगा. हाल ही में फिल्म Varanasi का रामोजी फिल्म सिटी में ग्रैंड इवेंट (Rajamouli did an amazing job) लॉन्च हुआ. जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, साथ ही घर से देख रहे लोग हॉटस्टार पर एक्टिव रहे. फिल्म का नाम बताने के लिए इतना ग्रैंड इवेंट होगा, यह तो पता था. लेकिन इसपर राजामौली इतना खर्च कर देंगे, यह जानने के बाद सबके होश उड़ गए हैं.
एस.एस राजामौली के इस इवेंट में महेश बाबू अपने परिवार के साथ पहुंचे हुए थे. हालांकि, यह globetrotter इवेंट बहुत सारी वजहों के चलते चर्चा में है. दरअसल यह इवेंट हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में किया गया था. इसी जगह पर प्रभास की बाहुबली का भी शूट किया गया था. ऐसे में यह जगह उनके लिए काफी लकी भी है. हाल ही में खबर आई थी कि 10 करोड़ इस इवेंट पर खर्चा आया है. लेकिन नई रिपोर्ट से जो आंकड़ा पता लगा, वो एकदम शॉक करने वाला है.
Rajamouli did an amazing job – हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि इस इवेंट के लिए महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा ने तगड़ी रकम वसूली है. Globetrotter इवेंट के लिए दोनों को 2-2 करोड़ मिलने की खबरें सामने आ रही है. साथ ही जिस लेवल पर इवेंट को प्लान किया गया है, वो भी कोई कम नहीं है. इस पूरे कार्यक्रम को करने में एस.एस राजामौली ने करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. जिसे भारत का सबसे बड़ा इवेंट बताया जा रहा है. हालांकि, सोचने वाली बात यह है कि फिलहाल सिर्फ शुरुआत ही हुई है, तो सोचिए कि रिलीज होते-होते क्या-क्या होगा.

