दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब होती जा रही है. राजधानी की हवा में घुला जहर लोगों के लिए परेशानी बन रहा है. आज, सोमवार को (AQI is above 400) भी दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI 400 के पार है. सबसे ज्यादा बवाना का 427 AQI है, जो बेहद खराब श्रेणी में है. इसके साथ ही DTU का AQI 403, जहांगीरपुरी का AQI 407, नरेला का AQI 406, रोहिणी का AQI 404 और वजीरपुर का AQI भी 401 है.
AQI is above 400 – इसके साथ ही ज्यादातर इलाकों का AQI 300 के पार है. इनमें अलीपुर का AQI- 386, आनंद विहार का 384, अशोक विहार का 392, आया नगर का 314, बुराड़ी क्रॉसिंग का 355, चांदनी चौक का 383, मथुरा रोड का 345, करणी सिंह का 361, द्वारका-सेक्टर 8 का 356, आईटीओ का 394, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का 356, नजफगढ़ का AQI 324 और नॉर्थ कैंपस का AQI 342 बना हुआ है.
300 के पार इन इलाकों का AQI
इसके अलावा सोमवार सुबह के समय गाजियाबाद का AQI 395, नोएडा का AQI 361, गुरुग्राम का AQI 262 दर्ज किया गया. दिल्ली वालों को प्रदूषण के साथ-साथ ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली की हवा में सांस लेना भी लोगों के लिए दुश्वार हो गया है, जहां लगातार AQI 400 के पार बना हुआ है. यही नहीं aqi.in के मुताबिक दिल्ली की हवा और भी ज्यादा गंभीर स्थिति है और AQI 443 है.
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है.दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. आज, सोमवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की आशंका है. यानी दिल्ली में ठंड और जोर पकड़ने वाली है.

