जबलपुर : मध्य प्रदेश सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर जेल प्रावधान में बदल किये हैं. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिलों में बंद कैदियों को भी रिहा किया जाएगा. अभी तक केवल 4 अवसर पर ही (32 prisoners will be released) जेल से बंद कैदियों को रिहाई दी जाती थी. जबलपुर से इस मौके पर 6 कैदियों को रिहा किया जा रहा है. प्रदेश से 32 कैदियों को बिरसा मुंडा की जयंती पर रिहा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर, रतलाम में खाई में गिरी कार, 5 की मौत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दत्तात्रेय होसबाले ने जबलपुर में आरएसएस के वार्षिक बैठक के दौरान यह बताया था कि “जनजाति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे भगवान हैं. हमें उन्हें इस तरह का सम्मान देना होगा.” संघ की यह सीख अब सरकार के कामकाज में नजर आने लगी. इसी के चलते अब 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर हर (32 prisoners will be released) साल जेलों से कैदी रिहा किए जाएंगे. जबलपुर जेल के जेलर मदन कमलेश ने बताया, “इस साल पहली बार बिरसा मुंडा की जयंती पर केवल जबलपुर जेल से 6 कैदी रिहा किये जा रहे हैं. पूरे प्रदेश में 32 कैदियों को रिहाई दी जा रही है. यह आदेश मध्य प्रदेश सरकार के राज्यपाल के माध्यम से जेलों तक पहुंचा है.”

