राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद एजेंसियां जांच में जुटी हैं. सूत्रों के मुताबिक, जिस कार में धमाका उसमें डॉक्टर उमर नबी था. वह फरीदाबाद के (who was the mastermind) अल फलाह मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता था. अल फलाह यूनिवर्सिटी वही है जहां के डॉ. मुजम्मिल शकील को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और उसके कमरे से अमोनियम नाइट्रेट, एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद जब्त किया था.
दिल्ली धमाके में सिर्फ डॉक्टर उमर और डॉ. मुजम्मिल का नाम ही नहीं सामने आ रहा है, तीन और डॉक्टर भी घेरे में हैं. इनके नाम डॉक्टर शाहीन, डॉक्टर आदिल और डॉक्टर मोहिउद्दीन है. पांच डॉक्टरों की इस गैंग को दिल्ली ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – दहशतगर्द का चेहरा! दिल्ली में ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर की पहली तस्वीर सामने आई, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं
जम्मू कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में कुछ दिन पहले डॉक्टर मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया था. वह सीनियर डॉक्टर है और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही रहता था. पिछले तकरीबन साढ़े 3 साल से वह यहां रह रहा था.
पुलिस को उसके ठिकाने से तकरीबन 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला था. मुजम्मिल ने धोज इलाके में एक कमरा भी किराए पर लिया हुआ था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तकरीबन 15 दिन पहले ही अमोनियम नाइट्रेट डॉक्टर मुजम्मिल तक पहुंचा था. वह अमोनियम नाइट्रेट आठ बड़े सूटकेस और चार छोटे सूटकेस में छुपा कर रखा था.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली धमाका: टेरर एंगल की जांच में जुटीं एजेंसियां! आतंकी हमले की पुष्टि हुई तो क्या होगा दिल्ली का अगला कदम?
डॉक्टर आदिल अहमद राठर यूपी के सहारनपुर में काम करता है. उसे श्रीनगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. हाल ही में कुछ क्षेत्रों में इन पोस्टरों से तनाव बढ़ गया था. पुलिस ने जांच के बाद डॉक्टर की पहचान की और उसे अंबाला रोड स्थित अस्पताल से गिरफ्तार किया.
डॉ आदिल जम्मू कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है. वह कुछ समय से सहारनपुर के एक अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत था. उसने चार अक्टूबर को यहां की एक महिला डॉक्टर से निकाह भी किया था. सहारनपुर पुलिस के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.
who was the mastermind – डॉक्टर आदिल के अलावा लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी गिरफ्तार किया गया था. शाहीन मुजम्मिल की काफी करीबी है. और मुजम्मिल शाहीन शाहिद की गाड़ी से ही घूमता था. शाहीन शाहिद की गाड़ी से ही पुलिस को हथियार भी मिले.
ATS ने डॉक्टर मोहिउद्दीन को किया गिरफ्तार
अहमदाबाद में गुजरात ATS ने एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था. इसका मास्टरमाइंड कोई आतंकी नहीं, एक डॉक्टर निकला. डॉ अहमद मोहिउद्दीन उसका नाम है. इसने चीन से MBBS की डिग्री ली है. उसके इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस से कनेक्शन मिले हैं.
who was the mastermind – डॉ मोहिउद्दीन ने अरंडी के तेल के जरिए राइसिन जहर तैयार करने का प्रयोग शुरू कर दिया था. उसके ठिकाने से चार लीटर आरंडी तेल, तीन मोबाइल, दो लैपटॉप और 30 जिंदा कारतूस मिले.
ब्लास्ट वाली कार में डॉक्टर उमर!
डॉक्टर उमर वो है जो ब्लास्ट वाली कार में सवार था. वह पुलवामा का रहने वाला था. वह डॉ. अदील का करीबी सहयोगी था. उमर ने श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसिन की पढ़ाई की. जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के रूप में काम किया, फिर दिल्ली आ गया. इसे दिल्ली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है.

