रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा के बाद अब साक्षात्कार का चरण शुरू हो गया है। 10 से 20 नवंबर तक कुल 643 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। सोमवार (candidates mind was shaken) को पहले दिन 68 उम्मीदवारों को दो पालियों में बुलाया गया। पहली और दूसरी पाली में 34-34 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
साक्षात्कार में बुद्धि स्तर जानने के लिए कई तरह के सवाल किए गए। एक अभ्यर्थी ने बताया कि उससे पूछा गया कि होटल के एक कमरे में लाश मिली है, थानेदार देखता है कि लाश बिस्तर पर पड़ी हुई है। मृत व्यक्ति के हाथ में खुली किताब है, जिसमें पेज नंबर 49-50 दिख रहा है। वह एसपी को रिपोर्ट देता है कि हत्या हुई है।
इसे भी पढ़ें – टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप लॉन्च, समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे 49 हजार किसान
इसके बाद एसपी थानेदार से कहते हैं कि तुम झूठ बोल रहे हो। यह पहेली बताने के बाद बोर्ड के सदस्यों ने सवाल किया कि थानेदार ने क्या झूठ कहा। इस सवाल का जवाब अभ्यर्थी ने हमें नहीं बताया।
candidates mind was shaken – नई दुनिया ने विशेषज्ञ से पूछा कि इस पहेली में थानेदार का झूठ क्या है। इसपर हमें जवाब मिला कि अगर हत्या हुई होती तो संघर्ष के निशान मिलते। मृतक के हाथ में पुस्तक है और उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी है। लेकिन संघर्ष के कोई निशान नहीं है। इसलिए परिस्थितियों के अनुसार थानेदार का हत्या कहना गलत था।

