मानकी के कबड्डी खिलाड़ी गुरिंदर सिंह किंदा की एक हफ्ता पहले गोलियां मार कर हत्या करने वाले आरोपियों का सोमवार देर शाम पुलिस से मुकाबला हो गया। इस दौरान सीआईए स्टाफ खन्ना के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर नरपिंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर करण मादपुर घायल हो गया, जबकि (firing at toll plaza) उसका एक अन्य साथी छत से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हो गया।
एस.एस.पी. खन्ना डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि समराला पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी हरकरण सिंह उर्फ करण निवासी गांव मादपुर, गुरतेज सिंह उर्फ तेजी बासी निवासी गांव चक सराय, राजवीर सिंह निवासी गांव चक सराय, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी गांव मादपुर को तरनतारन से गिरफ्तार किया था।
firing at toll plaza – पूछताछ के बाद देर शाम जैसे ही उन्हें वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए सरहिंद नहर के नीलों पुल के पास कुब्बे टोल प्लाजा की एक बंद इमारत में ले जाया गया, गैंगस्टर करण मादपुर ने वहां छिपाई गई 32 बोर की पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

