Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप लॉन्च, समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे 49 हजार किसान

    टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप लॉन्च, समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे 49 हजार किसान

    November 11, 2025 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कोरबा : धान का कटोरा छत्तीसगढ़ में इस बार सरकार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करेगी. सभी जिलों में धान खरीदी को लेकर जरूरी तैयारी पूरी की जा रही है. पंजीकृत किसान धान बेचने और (token tunhar haath) टोकन के लिए बार-बार मंडी का चक्कर लगाते हैं. इससे, उन्हें निजात दिलाने के लिए घर बैठे टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था भी सरकार ने की है. प्रशासन का दावा है कि टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है. इसमें लॉगिन कर कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किसान घर बैठे टोकन ले सकेंगे.

    जिले के 41 समिति में 65 उपार्जन केंद्र : जिला प्रशासन किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी में जुटा हुआ है. कोरबा में 41 समितियों के माध्यम से 65 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. पोर्टल में समर्थन मूल्य के लिए धान बिक्री के लिए इस वर्ष लगभग 49 हजार से अधिक किसानों ने 49 हजार हेक्टेयर में धान की फसल उत्पादन के लिए पंजीयन कराया है. इधर खाद्य विभाग, सहकारी बैंक, विपणन विभाग ने धान खरीदी के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है.

    एग्रीस्टैक पोर्टल बंद : पंजीयन के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल अब बंद हो चुकी है. लेकिन कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए पोर्टल पर पंजीयन कराया है. लेकिन उनका रकबा प्रदर्शित नहीं हो रहा है. कुछ किसानों का रकबा कम दिखा रहा है, इसे लेकर किसान परेशान हैं. हालांकि इन किसानों के पास दावा-आपत्ति के लिए 30 नवंबर तक का समय है.

    टोकन तुंहर हाथ ऐप से मिलेगा टोकन : धान खरीदी सीजन 2025–26 में किसानों को (token tunhar haath) उपार्जन केंद्र जाकर टोकन प्राप्त करने के बाध्यता से निजात मिलेगी. छत्तीसगढ़ सरकार ने टोकन तुहंर हाथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है.  टोकन तुहंर हाथ एप एंड्रॉयड मोबाइल पर चलने वाला ऐप है. इस ऐप को खाद्य विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप इंस्टॉल करने के बाद रजिस्टर करना होगा. इसके बाद किसान हर दिन सुबह 8 बजे से टोकन जनरेट कर सकेंगे.  

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    भिलाई आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, कांग्रेसी नेता गिरफ्तार; महिला आरोपी अभी भी फरार।

    “एक भी आपत्ति हो तो करें सार्वजनिक!” अमित शाह के आरोपों पर भूपेश बघेल का करारा जवाब

    नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन के आखिरी दिन बड़ी जीत, 5 इनामी महिला नक्सलियों का सरेंडर!

    छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की बंगाल-असम चुनाव में एंट्री! बीजेपी ने सौंपी संगठन और मैनेजमेंट की बड़ी जिम्मेदारी

    अमृतसर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा; करोड़ों के घोटाले के आरोप से गरमाई सियासत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.