तारीख 10.11.2025, दिन सोमवार… दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में शाम 6:52 बजे जोरदार धमाका हुआ. मौके पर 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 24 लोग घायल हो गए. धमाके के बाद पूरी दिल्ली (after panic high alert) हाई अलर्ट पर है. लाल किले का मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 और गेट नंबर 4 अगली सूचना तक बंद रहेगा.
दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल को सफेद चादर से पूरी तरह कवर कर दिया है, ताकि जांच में किसी तरह का व्यवधान न हो. किसी को भी घटनास्थल के पास आने-जाने की अनुमति नहीं है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है. मेट्रो की ओर आने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं.
जहां पर यह ब्लास्ट हुआ है, वह दिल्ली का सबसे व्यस्त इलाका है. आम दिनों में सुबह चार बजे से ही चहल-पहल शुरू हो जाती है. चाय और नाश्ते की दुकानें खुल जाती हैं. लेकिन धमाके के बाद मंगलवार सुबह पूरा इलाका सन्नाटे में डूबा नजर आया. डॉग स्कॉवयड की टीम सुबह भी इलाके में सर्च अभियान चला रही थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आवाज आईटीओ तक सुनी गई. आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कुछ वाहन पूरी तरह जल गए. दिल्ली अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटीं. विस्फोट में जलकर खाक हुई छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा देखे गए.
after panic high alert – दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि धमाका एक हुंडई आई20 कार में हुआ. अभी यह साफ नहीं है कि यह आत्मघाती हमला था या दुर्घटनावश विस्फोट हुआ. पुलिस ने कार मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सलमान ने यह कार करीब डेढ़ साल पहले ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी, जो बाद में कई बार हाथ बदलते हुए पुलवामा निवासी तारिक तक पहुंची.

