हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू पुलिस ने एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टर ने कमरा किराए पर लिया था. पुलिस को उसके (big terrorist conspiracy exposed) कमरे से करीब 300 किलो आरडीएक्स, 2 एके-47 राइफल, 84 कारतूस और केमिकल मिले हैं. यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर किया गया.
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) नामक आतंकी संगठन से जुड़ी जांच का हिस्सा है. जांच में सामने आया है कि तीन डॉक्टर इस संगठन से जुड़े हुए थे. इनमें से दो डॉक्टर अदील अहमद राथर (अनंतनाग निवासी) और मुज़म्मिल शकील (पुलवामा निवासी) को सहारनपुर और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा डॉक्टर अभी फरार बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा ‘वंदे मातरम’! हरियाणा में भी पूरी गरिमा से मनाया गया उत्सव
खास बात यह है कि अदील राथर वही डॉक्टर हैं, जिसके नाम पर हाल ही में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ था. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में उसके निजी लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई थी. पुलिस ने यह कार्रवाई जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) अनंतनाग की मदद से की थी. उस समय अदील राथर कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्यरत था, लेकिन उसने 24 अक्टूबर 2024 को अपना पद छोड़ दिया था.
big terrorist conspiracy exposed – फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में आरडीएक्स और हथियार फरीदाबाद तक कैसे पहुंचे और इन डॉक्टरों की आतंकियों से क्या सटीक भूमिका थी. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई राज्यों में फैले नेटवर्क की संभावना जताई जा रही है और एजेंसियां इसके तार कश्मीर घाटी, यूपी और हरियाणा तक तलाश रही हैं.

