भोपाल : नर्मदापुरम जिले के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में दो नवंबर से चल रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को पार्टी नेता राहुल गांधी भाग लेंगे। वह भोपाल होते हुए (preparation for mission 2027) साढ़े तीन बजे पचमढ़ी पहुंचेंगे। यहां शिविर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और संगठन सृजन को लेकर अपनी बात रखेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार सुबह बिहार के लिए रवाना होंगे।
preparation for mission 2027 – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम है। इसकी रूपरेखा भी राष्ट्रीय स्तर पर ही तय हुई है। दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में पार्टी की रीति-नीति से लेकर संगठन सृजन, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सहित सम सामयिक विषयों पर अलग-अलग नेताओं द्वारा जानकारी दी जा रही है। साथ ही आदिवासी बहुल गांवों का भ्रमण, जनसंवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें – रिश्ते शर्मसार! जेठ ने विधवा बहू को दिया शादी का प्रपोजल, मना करने पर तेजाब से किया हमला
इसी कड़ी में अब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसमें वह जिला अध्यक्षों की भूमिका, संगठन के सशक्तीकरण के लिए उठाए जाने वाले कदमों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय पर चर्चा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि वह लगातार मतदाता सूची की गड़बड़ी का मुद्दा उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश, हरियाणा में सहित अन्य राज्यों में वोट चोरी करके सरकार बनाने का आरोप भी भाजपा पर लगा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी का शिविर में पूरा फोकस इसी विषय पर रहेगा क्योंकि मध्य प्रदेश में भी एसआईआर प्रारंभ हो गया है।

