कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अकेले हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी की गई. राहुल के इन (accused of provoking Gen Z) आरोपों के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी विफलता छुपाने के लिए प्रेस को संबोधित किया है. इनका हाइड्रोजन बम कभी फटता ही नहीं है. राहुल गांधी फालतू की बातें करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल इस तरह के आरोपों के जरिए Gen-Z को भड़काना चाहते हैं.
किरेन रिजिजू ने कहा कि पिछले सत्र में एक महिला का नाम tshirt पर छपवा कर घूमते रहे बाद में उस महिला ने इतना डांटा था. बिहार में 2 दिन बाद पोलिंग है, तब हरियाणा की कहानी सुन रहे. क्योंकि बिहार में कुछ बचा नहीं तो हरियाणा की फर्जी कहानी से ध्यान भटका रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी के आरोप पर हंगामा: हरियाणा में वोट चोरी के दावे पर EC ने दी सफाई
राहुल गांधी आज एक विदेशी महिला का नाम ले रहे थे. वो विदेश जाते रहते हैं वहां से जो प्रेरणा मिलता है. उसको आपको बताते रहते हैं और समय व्यर्थ करते हैं. आज एग्जिट और ओपिनियन पोल दोनों में 2004 में हम जीत रहे थे. लेकिन, हार गए थे तो हमने नहीं माना या उसके खिलाफ बोला क्या? हमने ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल को कभी गाली नहीं दिया.
accused of provoking Gen Z – रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा बोलते हैं एटम बम फटने वाला है तो इनका एटम बम कभी फटता क्यों नहीं है? हरियाणा चुनाव में कुमारी शैलजा क्या कह रही थी वो भूल गए? उनके अपने नेता राव हरियाणा में आपसी लड़ाई का रोना रोते रहते हैं. कांग्रेस के कई नेता मुझसे बोलते हैं कि राहुल गांधी जब तक हमारे नेता रहेंगे हम जीत नहीं सकते.

