बिहार में वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं. राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. पार्टी ने लिखा, हाइड्रोजन बम आ रहा है. राहुल (grand alliances masterstroke) की पीसी 12 होगी. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, हाइड्रोजन बम लोडिंग. राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि जिन ताकतों ने महात्मा गांधी की हत्या की वे अब भारत के संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य मतदाता अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं का विरोध करना था.
इसे भी पढ़ें – वैश्विक सम्मान! आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को ‘वर्ल्ड लीडर फॉर पीस एंड सिक्योरिटी अवार्ड-2025’ से नवाजा गया
राहुल ने कहा, मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं कि महादेवपुरा को लेकर हमने एटम बम दिखाया था, लेकिन जल्द ही हम हाइड्रोजन बम लेकर आएंगे. इनकी सच्चाई देश को दिखाई जाएगी. मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमारी मदद की… मैं आपको गारंटी देता हूं कि हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी जी इस देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे.
grand alliances masterstroke – लोकसभा में विपक्ष के नेता ने वोट चोरी को अधिकारों, आरक्षण, रोज़गार, शिक्षा, लोकतंत्र की चोरी करार दिया. उन्होंने कहा, हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों को दिखाया. चुनाव आयोग हमें मतदाता सूची, वीडियोग्राफी नहीं देता… हमने देश के सामने सबूत पेश किए. वोट चोरी का मतलब है हमारे अधिकारों, आरक्षण, रोज़गार, शिक्षा, लोकतंत्र की चोरी. वे आपका राशन कार्ड, ज़मीन छीन लेंगे और इसे अडानी और अंबानी को दे देंगे.

