Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » इकरा हसन का बड़ा बयान: AIMIM के गढ़ से बिहार की जनता से आह्वान, ‘एकजुट होकर इस हुकूमत को बदल दें’

    इकरा हसन का बड़ा बयान: AIMIM के गढ़ से बिहार की जनता से आह्वान, ‘एकजुट होकर इस हुकूमत को बदल दें’

    November 4, 2025 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. सूबे में ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की (Iqra Hasan’s big statement) सांसद इकरा हसन भी बिहार में प्रचार के लिए पहुंचीं. उन्होंने किशनगंज में महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए एक रैली को संबोधित किया.

    Iqra Hasan’s big statement – इकरा हसन ने किशनगंज के कस्बा पोवाखाली में महागठबंधन के उम्मीदवार सऊद आलम के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में सांसद इकरा हसन रोजगार के मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि कि मौजूदा सरकार बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती, यहां के लोगों की तरक्की नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि ये बिहार के लोगों के लिए सुनहरा मौका है कि सभी लोग एकजुट होकर इस सरकार को बदलने का काम करें.

    RJD प्रत्याशी सऊद आलम के पक्ष में वोट की अपील

    इसके आगे इकरा हसन ने कहा कि इस सरकार को तभी बदला जा सकता है जब लोग सूझबूझ और समझदारी के साथ ये आंकड़े जोड़े कि इस सरकार को हरा कौन सकता है. उन्होंने कहा कि ये गठबंधन इसीलिए बना है. सांसद ने लोगों से RJD के प्रत्याशी सऊद आलम के पक्ष में वोट करने की अपील की.

    9 जगहों पर होंगी जनसभाएं

    बताया जा रहा है कि कैराना की सांसद इकरा हसन बिहार में 9 जगहों पर जनसभाओं को संबोधित कर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगी. हसन का कार्यक्रम ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ जहां उन्होंने RJD प्रत्याशी सऊद आलम के समर्थन में रैली की . इसके बाद वह किशनगंज विधानसभा में तैयबपुर चौक, चिचवाबारी चौक और छत्तरगाछ में कांग्रेस प्रत्याशी कमरूल होदा के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगी. आखिर में वो कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में बेलवा चौक और सालकी चौक पर RJD प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम के पक्ष में जनसभा करेंगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.