बिहार के सहरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘अपना जो पहला वोट डालेंगे वो सरकार बनाने वाला होना चाहिए. ‘ये जंगलराज वाले हैं, उनको (PM Modi’s big attack) ऐसी हार देनी है कि वो कभी बिहार का बुरा सोच भी ना पाएं. आपको वोट विकसित बिहार के लिए होना चाहिए.’ RJD हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है. NDA की पहचान विकास से है और RJD-कांग्रेस की पहचान विनाश से है.
PM Modi’s big attack – प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस हो या आजरेडी, इनको सिर्फ घुसपैठियों से लगाव है. ये लोग घुसपैठियों को बचाने के लिए राजनीतिक यात्राएं करते हैं. ये लोग दुनिया भर में घूमने फिरने जाते हैं. मुझे बताएं कि बिहार का भविष्य आप तय करेंगे या घुसपैठिए तय करेंगे?
उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा है. एक समय था, जब कोसी-मिथिलांचल के बहुत बड़े हिस्से के लोगों को 300 किमी का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था. आज ये सफर 30 किमी से भी कम रह गया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कोसी रेल ब्रिज का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2003 में किया था. साल 2004 में, आरजेडी के समर्थन से दिल्ली में मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी. इसके अगले ही साल 2005 में बिहार में नीतीश कुमार की सरकार आई थी. इस दौरान आरजेडी हर जगह से साफ हो गई थी.

