उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां सोमवार सुबह गंगा बैराज पुल पर जाकर एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी. पुलिस और गोताखोरों की टीम युवती की तलाश में (burden of dreams) जुटी हुई है. युवती कानपुर आईआईटी (Kanpur IIT) से बीटेक कर चुकी थी और यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही थी.
इसे भी पढ़ें – यात्रियों के लिए खुशखबरी : सहारनपुर से लखनऊ का सफर होगा और भी तेज़, वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू
यह घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है. जानकारी के मुताबिक, चांदपुर तहसील में तैनात अमीन वेद प्रकाश की बेटी ललिता सिंह पड़ोस में रहने वाली एक दस साल की लडकी के साथ बस से गंगा बैराज पर पहुंची थी. उसने साथ आई लड़की को गेट नंबर-24 पर खड़ा रहने को बोला और खुद गंगा में कूद गई. साथ आई लड़की के शोर मचाने पर आसपास भीड़ जमा हो गई.
इसे भी पढ़ें – प्यार में पागल! 11वीं की छात्रा ने की बस ड्राइवर से शादी, घरवाले विरोध में आए तो सुसाइड का प्रयास
burden of dreams – ललिता सिंह ने आईआईटी कानपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी. वो सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी. IAS अधिकारी बनना उसका सपना था. इसके लिए वो UPSC के तीन अटेम्प्ट दे भी चुकी थी. सलेक्शन न होने की वजह से तनाव में रहती थी. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खोजबीन अभियान शुरू किया. मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस और युवती के परिजन भी गंगा बैराज पर पहुंच गए.

