उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक किसान को कोबरा के डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 52 वर्षीय रामकुमार के नाम से हुई है. मामला जिले के (saharanpur cobra bite) तितरो थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव है. गांव के लोगों ने बताया कि रामकुमार को खेत की झाड़ियों में एक काले रंग का कोबरा सांप दिखाई दिया. डरने की बजाय उसने सांप को पकड़ लिया और घर ले आया.
परिवार और पड़ोसी बार-बार मना करते रहे, मगर रामकुमार इसे अपनी बहादुरी मानते हुए हंसता रहा. इस दौरान खेल-खेल में रामकुमार ने सांप को अपने चेहरे के पास लाने की कोशिश की. तभी कोबरा ने झपट्टा मारते हुए पहले उसके हाथ पर और फिर जीभ पर जहर उंडेल दिया. इसके बावजूद रामकुमार ने सांप को मारा नहीं, बल्कि उसे गांव के मंदिर में छोड़ आया.
इसे भी पढ़ें – प्यार में पागल! 11वीं की छात्रा ने की बस ड्राइवर से शादी, घरवाले विरोध में आए तो सुसाइड का प्रयास
इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया, जिसमें रामकुमार को काले रंग के कोबरा को हाथ में लेकर बैठे हुए देखा जा सकता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. गांव वालों के अनुसार, रामकुमार को बचपन से ही सांप पकड़ने का शौक था. उसे जब भी खेत या जंगल में कोई सांप दिखता, वह बिना झिझक उसे पकड़ लेता था. बताया जाता है कि पहले भी कई बार सांपों ने उसे डसा था, लेकिन कभी उसे कोई नुकसान नहीं हुआ.
saharanpur cobra bite – हालांकि इस बार उसने जो कोबरा पकड़ा था, जो अत्यंत जहरीला था. इस उस दौरान सांप ने उसे काट लिया. जहर शरीर में तेजी से फैल गया और कुछ ही समय में उसने रामकुमार की हालत बिगाड़ दी. इस दौरान घर लौटते ही रामकुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिवारजन पहले उसे जानखेड़ा के देसी उपचार करने वालों के पास ले गए, लेकिन वहां उसकी हालत बिगड़ती चली गई.

