अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति समझौते पर हमास और इजराइल दोनों सहमत हो गए हैं. पहले चरण के तहत बंधकों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इससे फिलहाल हमास पर इजराइली (double challenge for Hamas) हमले का खतरा कम हो गया है. लेकिन अब वह घर के अंदर भी बढ़ती चुनौतियों का सामना कर रहा है.
1. अबू शबाब कबीला
अल अरबिया की खबर के मुताबिक राफाह इलाके में रहने वाले यासिर अबू शबाब इस कबीले के प्रमुख नेता हैं और हमास के खिलाफ सक्रिय हैं. उनके अनुसार, उनके समूह ने दर्जनों लड़ाके तैयार किए हैं और उन्हें अच्छी ट्रेनिंग दी जा रही है. हमास ने इस कबीले पर इजराइल के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है, लेकिन अबू शबाब ने इसे पूरी तरह से नकार दिया है.
2. दाघमाश परिवार
दाघमाश गाजा का सबसे बड़ा और शक्तिशाली कबीला है. यह कबीला हमेशा से हथियारों को अपनी जमीन और परिवार की रक्षा का जरिया मानता रहा है. इस कबीले के सदस्य विभिन्न समूहों जैसे फताह और हमास से जुड़े हैं. मुमताज़ दाघमाश, जिन्होंने पहले “पॉपुलर रेसिस्टेंस कमिटी” की सैन्य शाखा का नेतृत्व किया था, अक्टूबर 2023 के बाद से गायब हैं.
3. अल-मुजैदा कबीला
खान युनिस में रहने वाला अल-मुजैदा कबीला भी गाजा का एक बड़ा और प्रभावशाली समूह है. हाल के महीनों में कबीले के सदस्यों और हमास के बीच कई झड़पें हुईं. इस महीने की शुरुआत में हमास ने इस इलाके में उन लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की, जिन पर हमास सदस्यों की हत्या का आरोप था. इस मुठभेड़ में कई लोग मारे गए.
4. हलास कबीला
गाजा सिटी के शुजाइया इलाके में रहने वाला हलास कबीला भी (double challenge for Hamas) प्रमुख कबीलों में से एक है. कुछ महीने पहले रामी हलास और स्थानीय नेता अहमद जुनदिया ने मिलकर एक सशस्त्र समूह बनाया जो शुजाइया के इज़राइल नियंत्रित हिस्सों में सक्रिय है.

