Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरदोई के ब्रजेश पाठक बने उपमुख्यमंत्री, दिनेश शर्मा की जगह मिली

    हरदोई के ब्रजेश पाठक बने उपमुख्यमंत्री, दिनेश शर्मा की जगह मिली

    March 25, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद सरकार का गठन कर लिया है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके पुराने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू से मिली हार के बावजूद बरकरार रखा गया है। हालांकि, दिनेश शर्मा को हटाकर उनकी जगह एक अन्य ब्राह्मण चेहरे हरदोई के ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ब्रजेश पाठक 2016 में भाजपा में आने से पहले मायावती के बेहद खास थे।

    इसे भी पढ़ें – योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बृजेश और केशव होंगे डिप्टी सीएम

    Brajesh Pathak

    Brajesh Pathak – पाठक यूपी की राजनीति में एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा हैं। उन्हें योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री रहे दिनेश शर्मा की जगह दी गई है। ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट से चुनाव जीतकर आए हैं। 25 जून 1964 को जन्मे ब्रजेश पाठक एलएलबी कर चुके हैं। 2004 से 2008 की चौदहवीं लोकसभा में पहली बार सांसद बने। 2008-14 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। 2016 में मायावती को झटका देकर वह भाजपा में शामिल हो गए थे। मार्च 2017 में सत्रहवीं विधान सभा में पहली बार विधायक बने और योगी सरकार में कानून मंत्री रहे।

    इसे भी पढ़ें – दीवाली की तरह झालरों से सजाये गए प्रमुख चौराहे,हर्षोल्लास में डूबा गोरखपुर

    कहा जाता है कि बसपा में दलित-ब्राह्मण गठजोड़ बनाने में उनकी अहम भूमिका था। इसी सोशल इंजीनियरिंग के सहारे 2007 में मायावती सत्ता में पहुंचने में कामयाब रही थीं। ब्रजेश पाठक ने लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वह 2002 में कांग्रेस के टिकट पर हरदोई की मलवां सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि बसपा के सतीश वर्मा से करीबी मुकाबले में हार गए थे। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गए थे।

    ब्रजेश पाठक मूल रूप से हरदोई जिले के मल्लावां कसबे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी हैं। इनके पिता सुरेश पाठक मल्लावां के चेयरमैन रह चुके हैं। वह तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। सबसे बड़े राजेश पाठक, मझले भाई दिनेश पाठक हैं। भाई भाजपा से जुड़े हैं। खेतीबाड़ी व व्यापार करते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.