Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सीएम योगी का जताया आभार
    • राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा राजे के गढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका
    • वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 22 आरोपी गिरफ्तार
    • संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पर धरने पर बैठे अधिवक्ता
    • मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 दिसंबर तक सुधार गृह भेजने का दिया आदेश
    • मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प्रशासन को लिखे कई पत्र
    • चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय
    • वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठाकुर जी टेढ़े और त्रिभंगी स्वरूप में हैं
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, November 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ममता का जलता बंगाल, राज्यपाल ने ट्वीट कर जताई चिंता

    ममता का जलता बंगाल, राज्यपाल ने ट्वीट कर जताई चिंता

    March 22, 2022 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक स्थानीय टीएमसी नेता की हत्या के बाद हुई हिंसा में 8 लोगों के जिंदा जलाए जाने पर गवर्नर (Governor) जगदीप धनखड़ ने दुख जताते हुए चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही राज्यपाल (Governor) ने बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा है। अपना एक वीडियो ट्वीट करते हुए जगदीप धनखड़ ने लिखा, ‘भयानक हिंसा और आगजनी की घटना से संकेत मिलता है कि राज्य हिंसा की संस्कृति और जंगलराज के हवाले है। अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। इस बारे में चीफ सेक्रेटरी से मैंने रिपोर्ट तलब की है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं।’ इस बीच ममता बनर्जी सरकार ने घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है।

    इसे भी पढ़ें – पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को लेकर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही हुई स्थगित

     Governor – राज्यपाल ने कहा, ‘इस घटना से मुझे गहरा दर्द हुआ है। मैंने इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है।’ राज्यपाल के इस बयान को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि टीएमसी के पंचायत लीडर भादू शेख पर बम फेंककर 4 बदमाशों ने हमला कर दिया था और भाग गए थे। इसके बाद टीएमसी नेताओं के ही एक गुट ने हिंसा को अंजाम देना शुरू कर दिया और कई घरों को आग लगा दी गई। इसी घटना में करीब 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने 8 लोगों के ही मारे जाने की पुष्टि की है।

    इसे भी पढ़ें – निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनीं फांगनोन कोन्याक,अभी हैं नागालैंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष

    कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की आपसी गुटबाजी के चलते यह घटना हुई है। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है और बीरभूम जिले के नेता ने कहा था कि यह घटना आगजनी के चलते नहीं बल्कि शॉर्ट सर्किट की वजह से  हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के हवाले से कहा था कि एक ही घर से 7 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। ये शव इतनी बुरी तरह से जले थे कि उन्हें पहचान पाना ही मुश्किल था। यही नहीं यह तक जान पाना मुश्किल था कि मरने वाले महिला, पुरुष अथवा नाबालिग थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सीएम योगी का जताया आभार

    जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे गंभीर सवाल

    सहारनपुर सर्किट हाउस में यूपी पुलिस की बड़ी चूक, सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर

    एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद के सवाल पर साधी चुप्पी

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने तक सख्त कार्रवाई से राहत

    मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास ‘हरिमाउ शक्ति-6’ शुरू, दोनों देशों के 120-120 जवान ले रहे हिस्सा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.