Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पथ विक्रेताओं को जनधन व बीमा योजनाओं से भी जोड़ा जायेगा,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक

    पथ विक्रेताओं को जनधन व बीमा योजनाओं से भी जोड़ा जायेगा,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक

    March 5, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सहारनपुर: नगर में पथ विक्रेताओं एवं पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने के लिए मार्च महीने में दो दिवसीय दो मेगा कैंप लगाये जायेंगे। इसके अलावा इन पथ विक्रेताओं को अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना (PM Scheme) व पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से अनिवार्य रुप से जोड़ा जायेगा।

    इसे भी पढ़ें – स्‍मार्ट सिटी रैंकिंग में टॉप-10 पर पहुंचा लखनऊ,100 शहरों की रैंकिंग में मिला यह स्थान

    PM Scheme – पीएम स्वनिधि योजना को लेकर शनिवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासन स्तर की वीसी में दिये गए निर्देशों के अनुपालन में इन मेगा कैंपों का आयोजन किया जायेगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वीसी में मिले निर्देशों के तहत 14-15 व 24-25 मार्च को पीएम स्वनिधि के ऋण लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेगा कैंपों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि के तहत अभी तक ऑनलाईन 13,222 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमें से 12,235 पथ विक्रेताओं के ऋण स्वीकृत हुए है और इनमें से 11,202 लाभार्थियों को ऋण प्राप्त हो चुका है। नगरायुक्त ने ऐसे सभी पथ विक्रेताओं से जिन्होंने ऋण के लिए आवेदन नहीं किया है, से अपील की है कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि 14-15 व 24-25 मार्च को आयोजित मेगा कैंपों में उन्हें ऋण आहरित कराया जा सके।

    इसे भी पढ़ें – सहारनपुर: यूक्रेन से लौटे छात्रों का मेयर व पूर्व विधायक ने किया अभिनंदन

    नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी बैंकों के जिला समन्वयक यह भी सुनिश्चित करे कि पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना व पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से पथ विक्रेताओं को अनिवार्य रुप से जोड़ा जाये और ऋण देते समय ही इनसे आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर करा लिए जाएं ताकि इन सब योजनाओं का लाभ पथ विक्रेताओं को मिल सके। उन्होंने बताया कि सभी बैंको के जिला समन्वयकों से कहा गया है कि उनके बैंकों द्वारा जिन पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराया गया है उन सभी पथ विक्रेताओं को क्यू आर कोड प्रिंट करके अथवा प्लास्टिक के क्यू आर कोड प्रिंट कराकर उपलब्ध करायें ताकि पथ विक्रेता क्यू आर कोड से लेन देन कर सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलियारों में हड़कंप

    बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन?

    IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली

    आखिर उस बिल में क्या है, जिसने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में रच दिया इतिहास? जानें हर बारीक डिटेल

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.