Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कड़कड़डूमा स्थित SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा, सनातनी विनोद बिंदल के हाथों प्रसाद वितरण
    • “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…” पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, ‘आम आदमी’ को दिया खास मैसेज
    • LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया ‘कंट्रोल’ का आदेश
    • UAE का ‘उधार’ बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—”पूरा पैसा वापस करो”
    • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमाल
    • लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा
    • क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिशा
    • डॉक्टर बना ‘हैवान’! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; FIR दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला दिवस,उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

    आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला दिवस,उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

    March 5, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरप्रदेश,सहारनपुर:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women Day) इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में पांच से 11 मार्च तक जनपद स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इसके तहत स्थानीय स्तर पर सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली पंचायत व नगरीय स्थानीय स्वशासन की महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं की उपलब्धियों, लैंगिक आधारित भेदभाव व हिंसा को खत्म करने संबंधी प्रयासों तथा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का सोशल मीडिया कैम्पेन के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग उनसे प्रेरणा ले सकें।

    इसे भी पढ़ें – UP विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन,प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र से साधेंगे पूर्वांचल

    Women Day – महिला कल्याण निदेशक मनोज कुमार राय ने इस बारे में सूबे के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर एक सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं । सप्ताह के पहले दो दिन पांच व छह मार्च को ब्रेक द बायस इवेंट का आयोजन किया जाएगा । इसके तहत सोशल मीडिया कैम्पेन के जरिए प्रदेश की ऐसी महिलाओं की कहानियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा जो समाज की रूढ़ियों व पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर खुद सफल जीवनयापन कर रहीं हैं और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं । सात मार्च को वूमेन आफ टुमारो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत किशोरियों व महिलाओं के साथ उनकी शिक्षा व स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा आयोजित की जाएगी । यह कार्यक्रम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्यालय, कालेज, विश्वविद्यालय, आंगनबाड़ी, महिला शरणालय, बालिका गृहों व संरक्षण गृहों आदि के स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

    इसे भी पढ़ें – स्‍मार्ट सिटी रैंकिंग में टॉप-10 पर पहुंचा लखनऊ,100 शहरों की रैंकिंग में मिला यह स्थान

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को मेगा इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से समाज में बदलाव के लिए प्रयासरत महिलाओं, जैसे- एंटरप्रेन्योरर, उद्यमी, समाजसेवी व समाज की रूढ़ियों व पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर सफल जीवनयापन करने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर टीवी, रेडियो, एफएम, कम्युनिटी रेडियो, टाक शो, गोष्ठियों, अखबार आदि के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा । जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की ऐसी महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसी कड़ी में नौ और दस मार्च को भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    डॉक्टर बना ‘हैवान’! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; FIR दर्ज

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.