Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chandigarh में छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर
    • Canada में मशहूर Punjabi Singer पर फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
    • पंजाब में 500 पहुंचा AQI, इन शहरों में हालात खराब, यहां देखें List
    • इंदौर बना ‘गैस चैंबर’! रीगल क्षेत्र में 8 घंटे तक रहा खतरनाक प्रदूषण, पटाखों के धुएं से AQI पहुंचा 500 के पार
    • भोपाल नाले में दिखा रहस्यमय बोरा! कचरा बीनने वाले लड़के ने बुलाई पुलिस, बोरा खोला तो अंदर मिली लाश से सनसनी
    • जबलपुर: पटाखों ने बरपाया कहर! बच्चे सहित 4 लोगों के हाथ में फटा बम, 10 लोगों की आंखों में गंभीर जलन
    • इंदौर-खंडवा रोड का काम तेज! मार्च तक पूरा होगा निर्माण, 4 महीने में बनेंगी तीन सुरंगें और महत्वपूर्ण ब्रिज
    • उज्जैन के महाश्मशान का तिलिस्म! स्याह रात में उल्लू की बलि, तंत्र साधना की डरावनी और रहस्यमय कहानी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » योगी को घेरने के लिए मायावती ने चली चुनावी शतरंज की चाल, दलित-मुस्लिम गठजोड़ से मात देने की तैयारी

    योगी को घेरने के लिए मायावती ने चली चुनावी शतरंज की चाल, दलित-मुस्लिम गठजोड़ से मात देने की तैयारी

    February 21, 2022 उत्तर प्रदेश 4 Mins Read
    mayawati played the trick of chess
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    यूपी विधानसभा चुनाव में पहले धीमी गति से चल रही लेकिन अब पूरे दमखम के साथ उतरी बसपा ने गोरखपुर की 9 सीटों पर जातीय समीकरणों के हिसाब से बिसात बिछा दी है। पार्टी के कोर वोटर और प्रत्याशी के वर्ग के वोटरों के अलावा सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर पार्टी अपनी जीत पक्की करने की कोशिश में जुटी है। शहर में दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है।

    बसपा ने 2017 के मोदी-योगी लहर में भी गोरखपुर में एक सीट झटक ली थी और चार सीटों पर दूसरे स्थान पर रहकर अपनी ताकत का एहसास कराया था जबकि सपा खाता भी नहीं खोल पाई थी। इस बार भी बसपा दूसरे दलों के लिए चुनौती बनकर सामने है। 26 फरवरी को पार्टी की मुखिया मायावती की रैली से पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी तैयारी है। सभी 9 सीटों पर जातीय संतुलन के साथ सोशल इंजीनियरिंग का ख्याल रखा है। पार्टी ने शहर सीट से ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतार कर मुसलमानों को यह संदेश दे दिया है कि वही उनकी हितैषी है। शहर सीट पर दलित वोट करीब 40 हजार है जबकि मुस्लिमों की तादाद भी अच्छी खासी है। पार्टी ने यहां अपने वोट बैंक को सहेजने के लिए इसलिए भी पूरी ताकत झोंक रखी है ताकि आजाद समाज पार्टी उसमें सेंध लगाने में कामयाब न होने पाए।

    इसे भी पढ़ें –आज के मतदान से तय होगा कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य

    mayawati played the trick of chess – बसपा की भी दूसरे दलों की तरह निषाद वोट बैंक पर नजर है। यही वजह है कि ग्रामीण से दारा निषाद व कैम्पियरगंज से चंद्रप्रकाश निषाद को प्रत्याशी बनाया है। क्षत्रिय वर्ग को लुभाने के लिए सहजनवां से सुधीर सिंह तो चिल्लूपार से राजेन्द्र सिंह पहलवान को उतारा है। चौरीचौरा से भूमिहार ब्राह्मण वीरेन्द्र पाण्डेय व पिपराइच से वैश्य वर्ग को साधने को दीपक अग्रवाल को उतारा है। खजनी से पूर्व मंत्री सदल प्रसाद के भाई विद्यासागर व बांसगांव से पूर्व जिला अध्यक्ष राम नयन आजाद को उतार कर कार्यकर्ताओं को मैसेज दिया है कि बसपा के साथ मन से जुड़े लोगों को पार्टी कभी भूलती नहीं है।

    गोरखपुर शहर की सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी बसपा मजबूती से लड़ रही है। इस सीट पर 50 हजार से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं। वहीं दलित वोटर की भी अच्छी संख्या है। सोशल इंजीनियरिंग के बूते अन्य वर्ग के मतदाताओं में सेंधमारी कर पार्टी यहां अच्छा करने की कोशिश में जुटी है। गोरखपुर में कुल 4.50 लाख वोटर हैं।

    26 फरवरी को रैली 
    mayawati played the trick of chess – बसपा सुप्रीमो मायावती की 26 फरवरी को चंपा देवी पार्क में मण्डलस्तरीय रैली है। पार्टी को उम्मीद है कि यह रैली पूरे मण्डल में बसपा की लहर बनाने में कारगर साबित हो सकती है। यही नहीं स्टार प्रचारक के रूप में शामिल राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी 28 फरवरी और एक मार्च को जिले के कुछ विधानसभा में जनसभा कर सकते हैं। बसपा के कई नेता पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए गोरखपुर में डेरा डाले हैं। बसपा जिलाध्यक्ष संतोष जिज्ञासु ने बताया कि राज्यसभा सांसद डा. आशेक सिद्धार्थ, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक, डा. मदनराम आदि नेता गोरखपुर में हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 26 फरवरी को चंपा देवी पार्क में आयोजित रैली के लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। जिलाध्यक्ष के मुताबिक विधानसभा की सभी नौ सीटों पर पार्टी मजबूती से लड़ रही है।

     मजबूत बन रही है बसपा
    दलित मतदाताओं को बसपा अपना वोटर मानते हुए अन्य वर्ग को साधने में जुटी है। शहर में मुस्लिमों को साधने के लिए जहां प्रत्याशी के साथ ही पार्टी ने कई नेताओं को यहां लगाया है। इनका पूरा जोर घर-घर जनसंपर्क पर है।
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    प्रेमानंद महाराज का हास्यबोध! ‘डॉक्टर पधार गए, मरीज अभी जिंदा है…’ सुनकर खुद को ठहाके लगाने से नहीं रोक पाए संत

    मुरादाबाद में खूनी दिवाली! नशे में हंगामे का विरोध करने पर BJP नेता के भतीजे का कत्ल, इलाके में तनाव

    बिजनौर में प्रेम कहानी का दुखद अंत! देवर-भाभी ने खाया जहर, दोनों की मौत

    दीपोत्सव की चकाचौंध के बाद का सच! लोग दीयों से तेल भर ले जा रहे, अखिलेश यादव ने ट्वीट किया

    निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली

    अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.