उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार 12 जुलाई को अपने दिन की शुरुआत भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने तड़के सुबह मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री नरसिंह घाट (worshiped baba Mahakal) पहुंचे, जहां उन्होंने मां क्षिप्रा में पवित्र डुबकी लगाई।
अपने प्रवास पर उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका नरसिंह घाट से वर्षों पुराना लगाव है और वह हर साल यहां स्नान करने आते हैं। घाट पर स्नान के बाद उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया और भगवान नरसिंह के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि यह स्थान उनके लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने माधव सेवा न्यास के विकास कार्यक्रम के भूमि पूजन में भाग लिया। दोपहर में वे निषाद राज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 2:30 बजे नलवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में एक क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे।
worshiped baba Mahakal – मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाने वाली राशि उनके आत्मनिर्भर भविष्य की ओर एक और कदम है।

