मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस ने एक नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपने ही घर फेक करेंसी छाप कर आप आसपास के जिलों में सप्लाई किया करता था. पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 18 लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद किए हैं. गिरोह (fake note factory found) का सरगना बीबीए पास है.
मुखबिर से सूचना मिली थी की रवि दहिया नाम का युवक नकली नोटों के साथ कब्रिस्तान के पास खड़ा है. पुलिस टीम ने जब रवि दाहिया को 2 लाख 94 हजार के नकली नोटों के साथ मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास से पकड़ा. पूछताछ में रवि ने नकली नोटों के पीछे एक बड़े गिरोह के बारे में जानकारी दी. इसी आधार पर पुलिस ने 17 जून को नकली नोट बनाने के मुख्य सरगना ऋतुराज विश्वकर्मा को अधारताल क्षेत्र के यशवंत नगर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया.

