गर्मी में जामुन का सेवन बहुत किया जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इससे शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद मिलती है. इसके अलावा इसमें आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी12 और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं. स्वादिष्ट जामुन को बहुत (make tasty things with berries) सी तरह से खाया जाता है.
make tasty things with berries – अगर आपको भी जामुन खाना पसंद है, तो आप इसे अलग-अलग तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. खासकर अगर बच्चे जामुन खाना पसंद नहीं करते हैं, तो आप इसे अलग-अलग तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप इसे पांच तरह से भी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
जामुन चटनी
अगर आपको अलग-अलग तरह की चटनी खाना पसंद है, तो आप जामुन की चटनी भी ट्राई कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए जामुन को पानी से धो लें. इसके बाद इसके बीज निकाल लें. अब ब्लेंडर में जामुन, धनिया की पत्तियां, कटे हुए प्याज,टमाटर, अदरक, नमक, जीरा पाउडर, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
जामुन का शरबत
शरबत को गर्मी में बहुत पिया जाता है. आप जामुन से भी इसे बना सकते हैं. इसके लिए जामुन को मसल कर इसके बीज निकाल लें. अब जामुन,काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चीनी या शहद और थोड़ा सा पानी मिक्सर या ब्लेंडर में डालें. इसे अच्छे तरह से पीस लें. इसे एक गाढ़ा पल्प बन जाएगा. इस पल्प को अब एक छलनी की मदद से छान लें ताकि छिलके और रेशे हट जाएं. इसके बाद छने हुए रस में बचा हुआ पानी और नींबू का रस मिलाएं. अब एक गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से शरबत डालें. आप चाहें तो ऊपर से जरी पाउडर और पुदीना की पत्तियां भी डाल सकते हैं.

