Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhoramdeo Mahotsav 2026: भोरमदेव महोत्सव की तारीखों का ऐलान, कबीरधाम के छपरी में होगा सांस्कृतिक महाकुंभ; दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति
    • Dhamtari News: कलेक्ट्रेट के करीब अवैध प्लॉटिंग का पर्दाफाश, बेखौफ भू-माफियाओं ने काटी कॉलोनी; नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां
    • पावर हाउस स्टेशन पर खाकी का खौफनाक चेहरा! पुलिस कॉन्स्टेबल ने युवक को बंदूक की बट से पीटा; वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल
    • Dhamtari News: घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी के कई होटलों पर छापा; 32 सिलेंडर बरामद
    • Student Suicide: हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी, जान देने से पहले पिता को फोन पर सुनाई अपनी पीड़ा; पुलिस जांच में जुटी
    • Balod Water Conservation: सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर आएगा गुण्डरदेही, वर्षा जल संचयन के लिए बनेंगे 20,000 ट्रेंच; भूजल स्तर सुधारने की बड़ी पहल
    • CG Green Summit 2026: छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट का समापन, पर्यावरण सुरक्षा और इको-फ्रेंडली विकास पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
    • “बस्तर में अब गूंजती है शांति की आवाज!”—सीएम विष्णु देव साय का बड़ा दावा; बताया कैसे सरकार ने नक्सलियों के गढ़ में बहाल की खुशहाली
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलने पर संजय सिंह बिफरे, रेखा सरकार पर बोला हमला

    दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलने पर संजय सिंह बिफरे, रेखा सरकार पर बोला हमला

    June 8, 2025 दिल्ली 2 Mins Read
    bulldozers on slums
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. पत्र में संजय सिंह ने दिल्ली में झुग्गियों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर चिंता जताई और कहा कि आपने चुनाव से पहले इन झुग्गी वासियों को जहां झुग्गी वहीं मकान देना का वायदा किया था, लेकिन अब इनके आशियाने तोड़े (bulldozers on slums ) जा रहे हैं.

    पत्र में मद्रासी कैंप, बस्ती निजामुद्दीन, बाटला हाउस, ओखला क्षेत्र और वजीरपुर की बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि इन लोगों को जहां इनकी झुग्गी है, वहीं मकान दिया जाए और आगे के लिए बुलडोजर कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए.

    प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि बीते कुछ महीनों से दिल्ली की अनेक बस्तियों में, जिनमें मद्रासी कैंप, बस्ती निजामुद्दीन, बटला हाउस, आज़ादपुर मंडी और ओखला क्षेत्र की बस्तियां शामिल हैं, लगातार तोड़फोड़ की जा रही है, जिससे हजारों परिवारों का जीवन संकट में पड़ गया है.

    उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं जो इस देश के आर्थिक ताने-बाने के मौन स्तंभ हैं- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और छत्तीसगढ़ से आए श्रमिक, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, घरेलू सहायिकाएं, छोटे दुकानदार-जो दिल्ली की सड़कों से लेकर सोसाइटियों तक की रचना में वर्षों से जुटे हैं. वे लोग यहां कोई अपराध करने नहीं आए थे. वे आए थे बस एक सपना लेकर – दो वक्त की रोटी, बच्चों के लिए एक अदद स्कूल, और परिवार के लिए थोड़ी सी गरिमालेकर. अब उनसे वह सपना भी छीन लिया जा रहा है.

     bulldozers on slums – संजय सिंह ने कहा कि आज जरूरत विकास की नहीं, समावेशी विकास की है. ऐसे विकास की जो सड़कों को तो चौड़ा करे, पर लोगों के घरों को न कुचले। जो महानगर को सजाए, पर उसकी आत्मा को न उजाड़े. संजय सिंह ने कहा कि आज सवाल यह है कि जो लोग दिल्ली में एक अदद छत के लिए आए थे, अब वे कहां जाएंगे?

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    “अब नहीं डूबेगी दिल्ली!”—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभराव खत्म करने का मास्टरप्लान तैयार

    IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी-“डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”

    दिल्ली में नहीं होगी गैस और पेट्रोल की किल्लत! अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान-“स्टॉक फुल है, पैनिक न करें”

    Caste Census and Deepening of Social Justice पर आधारित पुस्तक का New Delhi में लोकार्पण, सामाजिक न्याय पर चर्चा

    दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश

    दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.