बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन के समीप कटौना ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पेंगही गांव निवासी 26 साल (dead body found on railway track) के मुन्ना कुमार रविदास के रूप में हुई है. परिजनों ने इस मौत को दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है. उनका कहना है कि मृतक ने छह माह पूर्व अपने ही गांव की युवती बिंदु कुमारी से प्रेम विवाह किया था, जिसका ससुराल पक्ष विरोध कर रहा था.
इसे भी पढ़ें – नहीं रहे हमारे ‘साधु साहब’, घोड़े की मौत के बाद मालिक ने घर में बनाई उसकी समाधि
शादी के बाद मुन्ना अपनी पत्नी के साथ चेन्नई चला गया था, जहां वह एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. तीन महीने पहले बिंदु के भाई गुड्डू कुमार की शादी में उसे मायके लाया गया, जिसके बाद से वह वहीं रह रही थी. मृतक की मां रंजू देवी और बहन विद्या कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मुन्ना को उसके साले गुड्डू, दिवाकर और राजू ने फोन कर घर बुलाया था, यह कहकर कि ‘हम सुलह कर एक साथ रहेंगे.’
इसे भी पढ़ें – दोस्त बना दरिंदा! गर्दन काटी… फिर सिलिंडर के पाइप में आग लगाकर जिंदा जला डाला


